तुर्की के इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही वार्ता आज के समय की एक महत्वपूर्ण विषय बन गयी है। इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर हो रही झड़पों को रोकना और स्थायी शांति स्थापित करना है। यह तनाव खासतौर पर अक्टूबर 2025 में तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान के सैनिकों पर टीटीपी यानि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमले के बाद दोनों तरफ से जवाबी हमले और एयरस्ट्राइक हुईं। इन घटनाओं ने क्षेत्र में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है और युद्ध की आशंका को बढ़ावा दिया है।
सीमा विवाद और वार्ता का एजेंडा :
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि अफगानिस्तान से सक्रिय टीटीपी पाकिस्तान में हिंसा को बढ़ावा दे रही है, जबकि अफगानिस्तान की सरकार ने इस बात से इनकार करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक से उनके नागरिक प्रभावित हुए हैं। तुर्की और कतर ने इस तनाव को कम करने के लिए पहल करते हुए दोनों पक्षों के बीच वार्ता का आयोजन किया है, जिसमें आतंकवाद, सीमा निगरानी, और आतंकवाद निरोधक जैसे गंभीर विषयो पर चर्चा हो रही है। पाकिस्तान की सेना प्रमुख असीम मुनिर और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सबकी नजरें इस वार्ता पर टिकी हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वार्ता विफल होने पर विरोधी कदम से दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन सकती है.
ख्वाजा आसिफ की वार्ता से पहले की चेतावनी :

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर यह वार्ता सफल नहीं हुई, तो युद्ध तय है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पास अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह के विकल्प मौजूद हैं और जो हमला होगा उसका जवाब पाक सैनिक पूरी ताकत के साथ देंगे। यह बयान पाकिस्तान की बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और सीमा पर हो रही बढ़ती हिंसा को सम्बोधित करता है, जो सामान्य जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है.
अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता और क्षेत्रीय प्रभाव :
तुर्की और कतर के मध्यस्थ प्रयासों के बावजूद, दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास की कमी इस वार्ता को जटिल बना रही है। यह वार्ता केवल दो देशों के लिए नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। अगर यह वार्ता विफल रही तो न केवल दो पड़ोसी देश, बल्कि वैश्विक सामरिक समीकरण भी प्रभावित होंगे। अब देखना यह की क्या तुर्की और कतर के प्रयास सफल होंगे या नहीं ? क्या दोनों देशो के बीच शांति कायम हो पायेगी ?
