—Advertisement—

डॉ. अनुपम जैन को ‘हिन्दी सेवी सम्मान’, ‘जैन गणित’ को बताया भारतीय गणित का महाग्रंथ

Author Picture
Published On: 27 October 2026
rrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrrr 1

—Advertisement—

डॉ. अनुपम जैन को ‘हिन्दी सेवी सम्मान’, ‘जैन गणित’ को बताया भारतीय गणित का महाग्रंथ

राजेश जैन दद्दू

इंदौर/भोपाल, 26 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं हिन्दी भवन न्यास, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी भवन में आयोजित भव्य समारोह में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के गणित आचार्य प्रो. डॉ. अनुपम जैन को उनकी चर्चित कृति ‘जैन गणित’ पर ‘श्री हजारीलाल जैन वांग्मय पुरस्कार’ प्रदान कर ‘हिन्दी सेवी’ के रूप में सम्मानित किया गया।

साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक एवं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के मंत्री डॉ. विकास दवे ने डॉ. जैन का परिचय देते हुए कहा – “डॉ. अनुपम जैन की कृति ‘जैन गणित’ एक महाग्रंथ है। वैदिक गणित और जैन गणित भारतीय गणित की दो प्रमुख शाखाएं हैं, इन्हें जाने बिना भारतीय गणित को समझना संभव नहीं। इस महाग्रंथ के सृजन द्वारा डॉ. जैन ने भारतीय गणित की अतुलनीय सेवा की है।”

rrrrrrrrrrrrrrrrrrr 3समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है, हिन्दी में भी 60-70 प्रतिशत शब्द संस्कृत के हैं। संस्कृति की रक्षा के लिए संस्कृत का अध्ययन और राष्ट्रभाषा हिन्दी में लेखन अत्यंत आवश्यक है।

विशेष अतिथि भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा एवं विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रदेश भर से पधारे साहित्यकारों का सम्मान कर हम स्वयं गौरवान्वित हैं। आपके लेखन से राष्ट्र और राष्ट्रभाषा का गौरव बढ़ा है।

अध्यक्षता कर रहे न्यास के कार्याध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री रघुनंदन शर्मा ने कहा कि इतनी उत्कृष्ट कृतियों का सृजन कर आपने हमें सम्मानित होने का अवसर दिया है।
मीडिया मेन राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कु. मिश्रा द्वारा वंदे मातरम् गान से हुआ तथा श्री सक्सेना के आभार प्रदर्शन के साथ समापन हुआ। इस गरिमामय समारोह में हिन्दी भवन सभागार खचाखच भरा रहा। इस अवसर पर श्री सुरेश जैन (I.A.S.) सहित अनेक साहित्यकार, चिंतक एवं मनीषी उपस्थित थे। संचालन श्री सोलंकी ने किया।hindi headline

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp