—Advertisement—

पड़ाना के हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Author Picture
Published On: 28 September 2026
पड़ाना

—Advertisement—

पड़ाना के हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

पड़ाना। नगर की सुख-समृद्धि और मंगलकामना को लेकर शनिवार शाम पुलिस चौकी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया। समाजसेवी अभिषेक ठाकुर की ओर से हनुमानजी महाराज का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

मगराना गांव की श्रीराम हनुमान सुंदरकांड समिति के सदस्यों ने भक्ति गीतों और संगीतमय चौपाइयों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। समिति के रामविलास पाटीदार, कैलाश गुर्जर, अंकित शर्मा, अर्जुन कारपेंटर, सागर पाटीदार, कार्तिक विश्वकर्मा, जीवन गुर्जर, प्रदीप विश्वकर्मा, आयुष शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने पाठ में सहभागिता की।

सुंदरकांड की चौपाइयों और भजनों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर तक धार्मिक वातावरण में डूबे रहे और भक्ति गीतों पर भावविभोर नजर आए।

सुंदरकांड के धार्मिक महत्व पर प्रकाश

पंडित अंकित शर्मा ने सुंदरकांड के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण में सुंदरकांड का विशेष स्थान है। उनके अनुसार, श्रद्धा के साथ इसके पाठ से सकारात्मकता, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ने का भाव जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड की चौपाइयां भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति और हनुमानजी की सेवा भावना से जोड़ती हैं।

उन्होंने बताया कि धार्मिक आस्था के साथ सुंदरकांड का पाठ व्यक्ति को मानसिक शांति और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मनोबल प्रदान करने वाला माना जाता है।

पाठ के समापन पर हनुमानजी महाराज की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी और स्वल्पाहार वितरित किया गया।

आयोजन में पड़ाना चौकी प्रभारी अशोक यादव, मुंशीलाल वर्मा, जोरावर कलमोदिया, अभिषेक पोस्टमैन, ओम परमार, कैलाश टेलर, मोंटू सेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp