—Advertisement—

‘ऑपरेशन हेलो’ के तहत 101 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक स्वामियों को लौटाए

Author Picture
Published On: 7 September 2026
uyytuy

—Advertisement—

‘ऑपरेशन हेलो’ के तहत 101 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक स्वामियों को लौटाए

करीब 17 लाख रुपए है मोबाइलों की अनुमानित कीमत, सीईआईआर पोर्टल और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से मिली सफलता

दैनिक स्वराज वाणी ब्यूरो रिपोर्ट: खलील मंसूरी

अलीराजपुर, 7 सितंबर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस अलीराजपुर द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हेलो’ के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। साइबर सेल की टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 101 गुम मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई है।

वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों ने फोन वापस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार माना।

शिकायतों पर साइबर सेल ने शुरू की थी खोज

ytut
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने संबंधी आवेदन पुलिस को प्राप्त हुए थे। पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल अलीराजपुर को मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल, एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल और एसडीओपी अलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग प्रारंभ की।

सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस किए मोबाइल

tyu
साइबर सेल की टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों और सीईआईआर यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की सहायता से अलग-अलग स्थानों से 101 मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस के अनुसार ‘ऑपरेशन हेलो’ के तहत पूर्व में भी 1,037 से अधिक गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। अभियान से नागरिकों को राहत मिलने के साथ जिला पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

साइबर सेल टीम का रहा विशेष योगदान

tytu
इस कार्रवाई में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक क्रमांक 06 दिलीप चौहान, आरक्षक क्रमांक 105 प्रमोद भयडिया, आरक्षक क्रमांक 42 राहुल तोमर और आरक्षक क्रमांक 465 नागरसिंह सोलंकी का विशेष योगदान रहा। जिले के सभी पुलिस थानों में नियुक्त साइबर मित्रों ने भी मोबाइल ट्रेसिंग और समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या किसी भी प्रकार की साइबर अपराध संबंधी घटना होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। साइबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp