—Advertisement—

Raisen : नगरीय निकायों में शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर रोहित सिसोनिया

Author Picture
Published On: 22 October 2026
Raisen

—Advertisement—

 

नगरीय निकायों में शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर रोहित सिसोनिया

रायसेन (ब्यूरो चीफ उमेश चौबे)

सीएमओ की समीक्षा बैठक

Raisen : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की बैठक में कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने जिले के समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं और नगरीय विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

स्वच्छ और सुंदर शहर, नियमित वार्ड भ्रमण

कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ से कहा कि वे नियमित रूप से अपने नगर के वार्डों का भ्रमण करें, ताकि जमीनी स्थिति की जानकारी मिल सके और समस्याओं का समय पर समाधान हो।

whatsapp image 2026 10 22 at 5.16.22 am 1

शुद्ध पेयजल पर विशेष जोर

कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने सभी सीएमओ को नगरीय निकायों में साफ और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति के मापदंडों के अनुरूप सभी सीएमओ प्रतिमाह जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी पेयजल स्रोतों की जांच कराई गई है।

कार्यालयों में बेहतर सुविधाएं

कलेक्टर ने सभी सीएमओ को अपने-अपने निकायों के कार्यालयों को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

जिम्मेदारी और सक्रियता से करें कार्य

कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकायों की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुचारु नगरीय सेवाएं उपलब्ध हों। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp