—Advertisement—

बड़ा मलहरा में गूंजा पंचकल्याणक का जयघोष, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी को श्रीफल भेंट कर लिया मंगल आशीर्वाद

Author Picture
Published On: 10 September 2026
मलहरा

—Advertisement—

 

*बड़ा मलहरा में गूंजा पंचकल्याणक का जयघोष, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी को श्रीफल भेंट कर लिया मंगल आशीर्वाद*

*2027 में आचार्यसंघ के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का संकल्प, युवाओं ने किया विनम्र निवेदन*
राजेश जैन दद्दू

*बड़ा मलहरा (छतरपुर)।* धर्म नगरी बड़ा मलहरा के युवाओं ने धर्म प्रभावना की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राजेश जैन दद्दू ने बताया नगर में
विराजमान चातुर्मासरत मुनि श्री 108 प्रशम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर बड़ा मलहरा के युवा वर्ग ने श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महामुनिराज संसघ के चरणों में बड़े ही भक्ति भाव के साथ श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026 09 10 at 1.28.50 AM 1

युवाओं ने दो महत्वपूर्ण निवेदन रखे नगर में विराजमान महाराज संसघ के
वर्ष 2026 के श्रावक संस्कार शिविर हेतु मंगल आशीर्वाद लिया । एवं वर्ष 2027 में बड़ामलहरा में जिन बिंब पंचकल्याणक महोत्सव हेतु श्रीफल भेंट बड़ा मलहरा की पावन धरा पर आगामी वर्ष में श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव* आयोजित करने के लिए युवाओं ने श्रीफल चढ़ाकर विनम्र निवेदन किया और मंगल आज्ञा आशीर्वाद प्राप्त किया ‌नगर में विराजित
मुनि श्री प्रशम सागर जी एवं मुनि श्री योग्य सागर जी महाराज ने युवाओं के इस धार्मिक उत्साह की सराहना की और कहा कि युवाओं का धर्म से जुड़ना ही जिनशासन की सबसे बड़ी प्रभावना है।

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने भी युवाओं को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए पंचकल्याणक के संकल्प को शुभाशीष दिया।
इस अवसर पर बड़ा मलहरा सकल जैन समाज एवं युवा मंडल में अपार हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp