—Advertisement—

Nagda : पौधारोपण, संदेश वाचन और खेल गतिविधियों के साथ मना आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

Author Picture
Published On: 29 September 2026
Nagda

—Advertisement—

पौधारोपण, संदेश वाचन और खेल गतिविधियों के साथ मना आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 

प्रकाश नगर और वार्ड 10 में आयोजित हुए कार्यक्रम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का किया सम्मान

Nagda । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन परियोजना नागदा के अंतर्गत प्रकाश नगर में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान करने के साथ बच्चों को फलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी एवं परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा के मार्गदर्शन में तथा पर्यवेक्षक राहत खान और मिशन नीव जिला समन्वयक लोकेन्द्र तंवर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद प्रकाश जैन रहे।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन से हुई। उपस्थित लोगों को दोनों संदेश सुनाए गए। इसके बाद बच्चों के साथ खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत, कविता और कहानी प्रस्तुत करने के साथ चेयर रेस सहित विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मनोरंजन के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही।

योजनाओं की दी जानकारी, कार्यकर्ताओं का सम्मान

मुख्य अतिथि पार्षद प्रकाश जैन ने उपस्थित लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों और उपस्थितजनों ने पौधारोपण किया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वार्ड 10 में भी हुआ आयोजन

प्रकाश नगर के साथ ही सेक्टर-2 स्थित वार्ड 10 में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पूर्व पार्षद राजेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज पोरवाल, तारा गुजर, रचना जटिया और उर्वशी राठौर तथा सहायिकाएं उषा देवड़ा, शांति माली, तारा पवार और आशा सेन सहित अन्य हितग्राही उपस्थित रहे।

प्रकाश नगर में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज तिवारी, कुसुम तिवारी और तृप्ति गुजर तथा सहायिका ज्योति परमार सहित लालू वार्ड से चंचल, नितिन, मोनू टक्कर, अनिल और सपना सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों, हितग्राहियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सहभागिता रही। पौधारोपण, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp