—Advertisement—

मनावर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध

Author Picture
Published On: 8 October 2026
whatsapp image 2026 10 08 at 7.43.56 pm

—Advertisement—

मनावर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया।

मनावर में कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध

दैनिक स्वराज वाणी

मनावर (धार)। मनावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर हुआ प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी एवं मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के निर्देशानुसार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया।

अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेसजनों ने की नारेबाजी

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।

कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

धरना प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड, लक्ष्मी जाट, हरीश खंडेलवाल, अशोक काकरेचा, राजेश पवार, दिलीप पटेल, किरण मंडलोई, सलीम खान वकील, सुनील स्टार चौहान, समीर खान वकील, राजपाल सिंह सलुजा, भगवान देवड़ा, अनिल मकवाना, रविंद्र पाटीदार, डॉ. जगदीश दामके, आशीष साद, दिलीप सिंघार, ऋषभ कीमती, निधि जाट, राहुल वर्मा, विजय पाटीदार, सचिन भवेल, विपुल पाटीदार, भानु शर्मा, सीताराम सोलंकी, रुपेश जोहरी, सुनील इसके, भूपेंद्र सीतापुर, तुषार सोलंकी, संगराम सोलंकी, योगेश जख्मी, आदर्श भावसार, पुष्पेंद्र सोलंकी, गजेंद्र वास्केल, महेश मंडलोई सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध को प्रमुखता से उठाया।
whatsapp image 2026 10 08 at 7.43.56 pm 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp