—Advertisement—

पड़ाना में कायस्थ समाज ने श्रद्धा और उल्लास से मनाई भगवान चित्रगुप्त जयंती

Author Picture
Published On: 12 November 2026
jrfuj

—Advertisement—

पड़ाना में कायस्थ समाज ने श्रद्धा और उल्लास से मनाई भगवान चित्रगुप्त जयंती

कलम-दवात की पूजा कर किया आराध्य देव का गुणगान, हवन-पूजन के साथ चित्रगुप्त कथा का श्रवण; भजन संध्या और भंडारे का भी हुआ आयोजन

पड़ाना। नगर में बुधवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया के अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने परंपरानुसार कलम-दवात की पूजा-अर्चना कर भगवान चित्रगुप्त का स्मरण किया तथा सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

जयंती के अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायों में लेखन कार्य बंद रखकर कलम-दवात की पूजा की। समाजजनों ने हवन-पूजन कर भगवान चित्रगुप्त के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान वीरेंद्र सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त समस्त प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले देवता हैं। वे प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों का लेखा रखते हैं और उन्हीं कर्मों के अनुसार प्राणियों को फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की आराधना हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और सदैव अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देती है।

विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन, चित्रगुप्त कथा का श्रवण

इस अवसर पर स्वर्गीय हरिनारायण सक्सेना, अध्यापक के निवास पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भागवत आचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भारद्वाज, नारायणगढ़-कोलूखेड़ा द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक हवन-पूजन संपन्न कराया गया। परिवारजनों एवं समाज के सदस्यों ने एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की तथा चित्रगुप्त कथा का श्रवण किया।

पूजन कार्यक्रम में दिलीप सक्सेना, महेश सक्सेना, चंद्रेश सक्सेना, श्यामाबाई सक्सेना, सुनीता सक्सेना, किरण चंद्र सक्सेना एवं महेंद्र सक्सेना सहित समाज के अनेक लोगों ने सहभागिता की। सभी ने कलम-दवात का पूजन कर भगवान चित्रगुप्त के समक्ष श्रद्धा भाव से नमन किया।

भंडारे में वितरित की प्रसादी, भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत

जयंती के उपलक्ष्य में समाजजनों द्वारा भोजन भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। वहीं गुरुवार शाम को भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर स्वर्गीय हरिनारायण सक्सेना की स्मृति में मेड़तवाल धर्मशाला में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त की महिमा का गुणगान किया।

इस दौरान प्रद्युम्न परमार, धर्मेंद्र सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, सचिन सक्सेना, विपिन सक्सेना, रूपाली सक्सेना, मनीष त्रिपाठी, रोशन गुप्ता सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

भगवान चित्रगुप्त जयंती के इस आयोजन ने समाज में धार्मिक आस्था, आपसी एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp