नेशनल चैंपियन तैराक हारमनी जैन का सम्मान, गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया इंदौर का गौरव
13 वर्षीय खिलाड़ी की उपलब्धि पर गरिमामय समारोह में किया सम्मानित, उचित प्रशिक्षण मिलने पर एशियन गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतने की जताई उम्मीद
Indore। स्विमिंग में गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर नेशनल चैंपियन बनने वाली 13 वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक हारमनी जैन को एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट किए। हारमनी की सफलता को शहर और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
गोल्ड और कांस्य पदक जीतकर हासिल की पहचान
हारमनी जैन ने तैराकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कम उम्र में उनकी उपलब्धियों ने खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण अग्रवाल और विजय सोनी ने हारमनी को सम्मानित कर उनकी मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों की प्रशंसा की।
डॉ. अरुण अग्रवाल ने कहा कि हारमनी ने मछली जैसी गति से तैरकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धि इंदौर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

एशियन गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद
विजय सोनी ने हारमनी की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यदि उन्हें नियमित उच्चस्तरीय कोचिंग, उचित मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलती रहें, तो वे भविष्य में एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतने की क्षमता रखती हैं।
उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिभा को पहचानना और उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
अतिथियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
समारोह में विजया सेठी ने हारमनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धीरेंद्र दवे और मनोज दवे ने भी उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर विनीत सेठिया, ललिता सिंह, रिचा तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
हारमनी जैन की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अब खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि उचित प्रशिक्षण और अवसरों के बल पर हारमनी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।
प्रेषक: वीरेन्द्र कुमार जैन
