Manawar में 13 सितंबर को नि:शुल्क श्री गणेश प्रतिमा वितरण
Manawar। आगामी गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला धार ग्रामीण की जिला मंत्री श्रीमती रंजना मुझाल्दा अमलावर के द्वारा नि:शुल्क श्री गणेश जी की प्रतिमा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 13 सितंबर 2026 को मेला मैदान, मनावर में आयोजित होगा। आयोजक के अनुसार इस अवसर पर श्रद्धालुओं को नि:शुल्क श्री गणेश जी की प्रतिमाएं वितरित की जाएंगी।
केवल 125 प्रतिमाओं का होगा वितरण
आयोजकों ने बताया कि इस बार कार्यक्रम के तहत केवल 125 श्री गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया जाएगा। प्रतिमाओं की संख्या सीमित होने के कारण इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य रखा गया है।
रजिस्ट्रेशन के लिए करें संपर्क
जो श्रद्धालु नि:शुल्क गणेश प्रतिमा प्राप्त करना चाहते हैं, वे निर्धारित संख्या पूरी होने से पहले रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7000505589 पर संपर्क किया जा सकता है।
गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित यह पहल श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन से जोड़ने और घर-घर भगवान श्री गणेश की स्थापना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रयास है। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
