—Advertisement—

आर्यिका श्री 105 लक्ष्मी भूषण माताजी ससंघ का वर्षायोग 2026 हेतु मंडलेश्वर की ओर मंगल विहार प्रारंभ, तीनों जिनालयों में चातुर्मास आमंत्रण पत्रिका का हुआ अनावरण

Author Picture
Published On: 24 July 2026
आर्यिका

—Advertisement—

 

आर्यिका श्री 105 लक्ष्मी भूषण माताजी ससंघ का वर्षायोग 2026 हेतु मंडलेश्वर की ओर मंगल विहार प्रारंभ,

दैनिक स्वराज वाणी जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता गौतम साल्वे, मंडलेश्वर

मंडलेश्वर, 23 जुलाई।
परम पूज्य आर्यिका श्री 105 लक्ष्मी भूषण माताजी ससंघ के वर्षायोग 2026 को लेकर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हो गया है। गुरुवार, 23 जुलाई को बड़वाह से मंडलेश्वर की ओर आर्यिका संघ का मंगल विहार प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संघस्थ ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी एवं ब्रह्मचारिणी डॉ. ऊषा दीदी भी ससंघ विराजमान रहीं।

सकल दिगंबर जैन समाज मंडलेश्वर द्वारा वर्षायोग एवं चातुर्मास की तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। आर्यिका श्री 105 लक्ष्मी भूषण माताजी के आगमन को लेकर समाजजनों में विशेष श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है।

तीनों जिनालयों में हुआ आमंत्रण पत्रिका का अनावरण

वर्षायोग कार्यक्रम के शुभारंभ की तैयारियों के अंतर्गत गुरुवार सुबह मंडलेश्वर नगर के प्रमुख जिनालयों में चातुर्मास आमंत्रण पत्रिका का विधिवत अनावरण किया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी मंडलेश्वर, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर एवं श्री वासुपूज्य जिनालय श्रीनगर में श्रद्धापूर्वक आमंत्रण पत्रिका विराजित की गई।

इस अवसर पर वर्षायोग संयोजक पृथ्वीचंद जैन एवं समीर जैन, अध्यक्ष रक्षित जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र धनोते, मंत्री मनोज कुमार जैन, सह मंत्री अंतिम जैन, मुनि सेवा समिति अध्यक्ष नयन जैनी, मीडिया प्रभारी संयम जैन सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पत्रिका का अनावरण संरक्षक प्रकाशचंद (बाबूजी) जैन, डॉ. समकित जैन, महावीर बाकलीवाल एवं मांगीलाल बाकलीवाल सहित समाजजनों के करकमलों से संपन्न हुआ।

श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

आमंत्रण पत्रिका अनावरण के बाद मंडलेश्वर समाज कमेटी के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने परम पूज्य आर्यिका श्री 105 लक्ष्मी भूषण माताजी ससंघ, ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी एवं ब्रह्मचारिणी डॉ. ऊषा दीदी का भक्तिभाव से स्वागत किया।

मंगल विहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताजी ससंघ के साथ चलते रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ आर्यिका संघ का अभिनंदन किया।

सायंकाल माताजी ससंघ का विश्राम पिपल्या बुजुर्ग निवासी शैलेश जैन परिवार के यहां हुआ। जहां परिवार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संघ की सेवा की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा विहार

वर्षायोग कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई को पिपल्या बुजुर्ग में आहारचर्या के बाद दोपहर में धरगांव की ओर विहार होगा। 25 जुलाई को धरगांव में आहारचर्या संपन्न होगी। इसके बाद रात्रि विश्राम श्री वासुपूज्य जिनालय श्रीनगर में रहेगा।

26 जुलाई को श्रीनगर में आहारचर्या पूर्ण होने के बाद दोपहर में आर्यिका श्री 105 लक्ष्मी भूषण माताजी ससंघ का मंडलेश्वर नगर की ओर मंगल विहार होगा। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज मंडलेश्वर द्वारा भव्य मंगल प्रवेश एवं श्रद्धापूर्ण आगवानी की जाएगी।

समाजजनों ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

मंगल विहार एवं आगामी वर्षायोग कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मंडलेश्वर समाज कमेटी के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्षायोग संयोजक समीर जैन के नेतृत्व में संरक्षक नेमीचंद जैन, बसंत जैन (अनाज), मंत्री मनोज कुमार जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र धनोते, सांस्कृतिक सचिव जितेंद्र जैन, मुनि सेवा समिति अध्यक्ष नयन जैनी, मीडिया प्रभारी संयम जैन एवं सह मंत्री अंतिम जैन सहित अनेक समाजजन व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा आगम जैन, राकेश जैन, मनोज जैन टेंट, महेंद्र जैन पत्रकार, मुकेश जैन टेंट, मांगीलाल बाकलीवाल, राहुल जैन, महावीर जैन, डॉ. समकित जैन, नवीन जैन, रीतेश जैन, दिलीप जैन राहुल इटावादी, विपिन जैन, टीकमचंद जैन, सुदर्शन जैन एवं पारस जैन ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

इस मंगल विहार में मंडलेश्वर, श्रीनगर, पिपल्या बुजुर्ग, धरगांव, महेश्वर एवं बड़वाह क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने आर्यिका श्री 105 लक्ष्मी भूषण माताजी ससंघ के मंगल विहार में सहभागी होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

सकल दिगंबर जैन समाज मंडलेश्वर द्वारा वर्षायोग 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आगामी 26 जुलाई को होने वाले भव्य मंगल प्रवेश एवं 31 जुलाई को आयोजित वर्षायोग मंगल कलश स्थापना महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और उमंग दिखाई दे रही है।

समाजजनों का कहना है कि आर्यिका संघ के सानिध्य में होने वाले धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक मजबूत करेंगे तथा श्रद्धालुओं को धर्म एवं संस्कारों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp