—Advertisement—

अयोध्या में 25 अक्टूबर को होगा दिगम्बर जैन सर्वजातीय राष्ट्रीय सम्मेलन, 35 जातीय संगठनों के पदाधिकारी होंगे शामिल

Author Picture
Published On: 8 September 2026
अयोध्या

—Advertisement—

अयोध्या में 25 अक्टूबर को होगा दिगम्बर जैन सर्वजातीय राष्ट्रीय सम्मेलन, 35 जातीय संगठनों के पदाधिकारी होंगे शामिल 

अयोध्या। दिगम्बर जैन समाज की सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर आगामी 25 अक्टूबर 2026 को अयोध्या में दिगम्बर जैन सर्वजातीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन भारतवर्षीय दिगम्बर जैन सर्वजातीय महासंघ के अंतर्गत दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान, जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर के तत्वावधान में भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन तीर्थ, बड़ी मूर्ति, अयोध्या में सुबह 9 बजे से होगा।

35 जातीय संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू और सम्मेलन के मीडिया प्रभारी राजेंद्र जैन महावीर ने बताया कि सम्मेलन भारतवर्षीय दिगम्बर जैन सर्वजातीय महासंघ के अध्यक्ष कर्मयोगी पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के मार्गदर्शन तथा महामंत्री हसमुख जैन गांधी, इंदौर के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार देशभर के विभिन्न दिगम्बर जैन जातीय संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य सम्मेलन में शामिल होंगे। 84 जातीय संगठनों में से करीब 35 संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की विशेष भागीदारी प्रस्तावित है। इंदौर से भी 200 से अधिक प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।

सराक, पोंड्रा और मातंग समाज की वापसी पर चर्चा

सम्मेलन में सराक, पोंड्रा और मातंग समाज के जैन धर्म में पुनः जुड़ने का विषय भी प्रमुख रहेगा। आयोजकों के अनुसार इन समाजों का संबंध भगवान आदिनाथ के काल से माना जाता है। समय के साथ इन समुदायों के कई लोग जैन धर्म से दूर हो गए थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में लोग दोबारा जैन धर्म की परंपराओं और सिद्धांतों को अपना रहे हैं।

इन समाजों के क्षेत्रों में जैन धर्म के प्रति बढ़ती आस्था के साथ मंदिर निर्माण की गतिविधियां भी बढ़ने की बात आयोजकों ने कही है। सम्मेलन में इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने और इस धार्मिक-सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने पर चर्चा होगी।

‘जैन धर्म है, जाति नहीं’ का संदेश

सम्मेलन का उद्देश्य दिगम्बर जैन समाज की विभिन्न जातियों के बीच सामाजिक एकता मजबूत करना और जातीय संगठनों को अधिक प्रभावी बनाना है। आयोजकों के अनुसार ‘जैन धर्म है, जाति नहीं’ की भावना के साथ सामाजिक एकजुटता और व्यापक संगठनात्मक स्वरूप पर विचार किया जाएगा।

आगामी जनगणना पर भी होगा मंथन

सम्मेलन में आगामी जनगणना से जुड़े मुद्दों पर भी विद्वानों द्वारा चर्चा की जाएगी। जैन समाज की धार्मिक पहचान, सामाजिक स्थिति, जनसंख्या संबंधी आंकड़ों और बदलते सामाजिक परिवेश में सामने आ रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श प्रस्तावित है।

26 अक्टूबर को मनाई जाएगी विशेष जयंती

सम्मेलन के अगले दिन, 26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती माताजी का 75वां संयम दिवस और 93वीं जन्म जयंती भी मनाई जाएगी।

आयोजकों ने देशभर के सभी जातीय संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। प्रतिनिधियों के लिए अयोध्या में आवास और भोजन की व्यवस्था अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी द्वारा की जाएगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp