—Advertisement—

Chhattisgarh : 540 करोड़ के कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Author Picture
Published On: 27 November 2026
Chhattisgarh : 540 करोड़ के कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

—Advertisement—

540 करोड़ के कोयला लेवी घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष पर 104.20 करोड़ रुपये पार्टी तक पहुंचाने का आरोप; संपत्तियों की खरीद को लेकर भी जांच एजेंसी ने उठाए सवाल

रायपुर। Chhattisgarh  के बहुचर्चित 540 करोड़ रुपये के कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने केस डायरी और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया आर्थिक अपराध में उनकी संलिप्तता के संकेत पाए।

जांच एजेंसी का आरोप है कि अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए अवैध वसूली की रकम में से 104.20 करोड़ रुपये देवेंद्र डड़सेना के माध्यम से पार्टी तक पहुंचाए थे। जांच में उनके और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

25 रुपये प्रति टन के हिसाब से होती थी अवैध वसूली

यह मामला एसीबी/ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 से जुड़ा है। अभियोजन के मुताबिक, प्रदेश में ऑनलाइन कोयला परिवहन परमिट व्यवस्था समाप्त कर मैनुअल सिस्टम लागू किया गया था। आरोप है कि इसी व्यवस्था के जरिए कोयले के परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन की दर से अवैध वसूली की जाती थी।

जांच एजेंसी के अनुसार, जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर सहित प्रदेश के प्रमुख कोयला उत्पादक जिलों में करीब 540 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर 17 जनवरी 2024 को 35 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला

रामगोपाल अग्रवाल की ओर से पेश वकीलों ने हाईकोर्ट में दलील दी कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है और अब उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। बचाव पक्ष ने मुकदमे में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया।

इसके अलावा कुछ सह-आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत का हवाला देते हुए अग्रवाल को भी राहत देने की मांग की गई।

सरकार ने संपत्तियों की खरीद पर उठाए सवाल

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने जमानत याचिका का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। जांच में अग्रवाल के बेटे के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आने का हवाला दिया गया।

गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट का फैसला

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता और जांच में सामने आए साक्ष्यों को देखते हुए नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आदेश में की गई टिप्पणियों का मुख्य मुकदमे की सुनवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp