—Advertisement—

दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण पर्युषण महापर्व शुरू, जिनालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Author Picture
Published On: 16 September 2026
दिगंबर जैन

—Advertisement—

*दिगंबर जैन समाज का दशलक्षण पर्युषण महापर्व शुरू, जिनालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* दिगंबर जैन समाज के सबसे बड़े आत्म-शुद्धि के महापर्व *दशलक्षण पर्युषण पर्व* की आज से विधिवत शुरुआत हुई।

धर्म समाज प्रचारक *राजेश जैन दद्दू* ने बताया कि नगर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में आज प्रातः काल से ही अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विधान के आयोजनों में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। सभी जिनालयों को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया गया है। छत्रपति नगर स्थित तीर्थ स्वरूप श्री 1008 आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस *श्रीजी के मस्तक पर शांतिधारा* करने का परम सौभाग्य *कमल जैन, पवन जैन चैलेंजर एवं सतीश डबडेरा परिवार* को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी डॉ. जैनेन्द्र जैन, नरेंद्र नायक, वीरेंद्र जैन अखिलेश सोधिया, अजय जैन, आजाद जैन, राजेन्द्र नायक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। 10 दिनों तक धर्ममय रहेगा वातावरण

दद्दू ने बताया कि शहर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में आज से लेकर 25 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह, दोपहर, शाम और रात्रि तक विविध धार्मिक आयोजन होंगे।
– *प्रातः काल :* अभिषेक, शांतिधारा, दशलक्षण विधान एवं पूजन
– *दोपहर में :* तत्वार्थ सूत्र वाचन एवं स्वाध्याय
– *सायं काल :* सामाईक एवं विद्वानों द्वारा शास्त्र प्रवचन
– *रात्रि में :* धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


*प्रमुख आयोजन -*
*21 सितंबर (रविवार) – सुगंध दशमी महापर्व* पर सभी जिनालयों में विशेष धूप दशमी मनाई जाएगी। मंदिरों में सुगंधित धूप चढ़ाई जाएगी, आकर्षक झांकियां बनाई जाएंगी एवं रंगोली सजाई जाएगी।

*27 सितंबर (शनिवार) – क्षमावाणी पर्व* का सामूहिक आयोजन शाम 4 बजे से *कांच मंदिर, इंदौर* पर होगा, जहाँ सकल जैन समाज सामूहिक रूप से “मिच्छामि दुक्कड़म्” कहकर एक-दूसरे से क्षमा याचना करेगा।
सम्पूर्ण पर्युषण पर्व के दौरान इंदौर के सभी जिनालय धर्म आराधना के केंद्र बने रहेंगे।

*- प्रेषक : राजेश जैन दद्दू, धर्म समाज प्रचारक, इंदौर*

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp