—Advertisement—

पड़ाना में ‘एक शाम भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम’ भजन संध्या में देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर

Author Picture
Published On: 12 November 2026
gyjhgb

—Advertisement—

पड़ाना में ‘एक शाम भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम’ भजन संध्या में देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर

भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध, बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने भजनों पर झूमकर लिया आनंद

पड़ाना। नगर के मेड़तवाल धर्मशाला में बुधवार शाम स्वर्गीय हरिनारायण सक्सेना की स्मृति में 71वें कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक शाम भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम’ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भजन प्रेमी शामिल हुए। देर रात तक चले इस संगीतमय आयोजन में भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में सोनकच्छ, जिला देवास से पधारे भजन गायक ओम पाटीदार ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्री चित्रगुप्त की महिमा का गुणगान किया। वहीं इंदौर के भजन गायक संतोष सोलंकी ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जैसे-जैसे भजनों का सिलसिला आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे धर्मशाला में मौजूद श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में झूमते नजर आए।

सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुआ शुभारंभ

भजन संध्या का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं भगवान गणेश की स्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात कलाकारों ने भगवान श्री चित्रगुप्त की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। हारमोनियम पर हरिओम भगत, आगर, तबले पर लखन सोलंकी, ऑक्टोपैड पर नेपाल हाड़ा तथा वायलिन पर प्रवीण सोलंकी, तनोडिया ने अपनी संगीत कला से कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। वहीं गायक अनुज शर्मा एवं जुझार सिंह परमार सहित एकादशी भजन मंडली सारंगपुर के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

भजनों की मधुर धुनों पर बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और युवा सभी भावविभोर नजर आए। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए दिखाई दिए। देर रात तक चले इस आयोजन में श्रोताओं ने भजनों का भरपूर आनंद लिया।

अतिथियों का पुष्पमालाओं से किया स्वागत

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर वीरेंद्र सक्सेना, सचिन सक्सेना, विपिन सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, ओम परमार, राजेश डबरा, राकेश पाटीदार, रामविलास पाटीदार एवं विशाल व्यास ने अतिथियों और कलाकारों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि भजन संध्या से पूर्व कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान श्री चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की थी। सक्सेना परिवार द्वारा भी धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आसपास के क्षेत्रों से भी पहुंचे भजन प्रेमी

fryhइस धार्मिक आयोजन में पड़ाना नगर के अलावा मऊ, गुलावता, नारायणपुर एवं सारंगपुर से भी बड़ी संख्या में भजन प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम में संतोष सोनी, विक्रम सिंह बैंस, महेश पुष्पद, पंडित विष्णु प्रसाद भारद्वाज, रोशन गुप्ता, भुरू परमार, जगदीश खाती, धर्मेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, आशुतोष व्यास, मनोज पुष्पद एवं माहेश्वरी गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp