—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यशाला संपन्न

Author Picture
Published On: 7 September 2026
uyiy scaled

—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यशाला संपन्न

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर आयोजित होंगे सेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

संवाददाता: सोनू अठया, स्वराज वाणी

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय दमोह में 7 सितंबर को आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर जिला कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की। इसमें अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, संगठनात्मक तैयारियों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा की प्रदेश मंत्री एवं दमोह जिला प्रभारी अर्चना सिंह, मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री एवं जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक उमा देवी खटीक तथा मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व विधायक सोनाबाई, पीएल तंतुवाय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरु, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, विद्यासागर पांडे और प्रीतम सिंह लोधी सहित वरिष्ठ नेता महेश पटेल एवं भाव सिंह लोधी मंचासीन रहे। भाजपा जिला महामंत्री अरुण तिवारी, रामेश्वर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

नवीन पदाधिकारियों का किया स्वागत

कार्यशाला में नवघोषित जिला कार्यसमिति के सदस्यों, भाजपा के जिला पदाधिकारियों, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन में नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक के दौरान भाजपा से जुड़े दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके संगठन एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

एक महीने तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

अभियान का मूल भाव ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ रखा गया है। इसके अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराने की रूपरेखा बनाई गई।

प्रत्येक कार्यकर्ता निभाए अपनी जिम्मेदारी: शिवहरे

uyiyuभाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को दमोह जिले में बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी पहले से निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का व्यवस्थित आयोजन करते हुए अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया जाए।

जन-जन तक पहुंचे सेवा का संदेश: धर्मेंद्र सिंह लोधी

राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों को समर्पित यह अभियान ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के भाव को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को और मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएं।

सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों पर चर्चा

सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के संबंध में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। यह यात्रा बड़नगर से बनारस तक आयोजित की जानी है। उन्होंने यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पदाधिकारियों ने अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सभी कार्यक्रमों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संपन्न कराने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी एवं अरुण तिवारी ने किया। समापन पर उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, मंडल एवं मोर्चा अध्यक्षों, जिला कार्यसमिति सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp