—Advertisement—

बोल बम के जयघोष से गूंजी शिवनगरी, महेश्वर से उज्जैन के लिए रवाना हुई भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा

Author Picture
Published On: 3 August 2026
बोल बम के जयघोष से गूंजी शिवनगरी, महेश्वर से उज्जैन के लिए रवाना हुई भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा

—Advertisement—

 

बोल बम के जयघोष से गूंजी शिवनगरी, महेश्वर से उज्जैन के लिए रवाना हुई भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा

दैनिक स्वराज वाणी संवाददाता: गौतम साल्बे

आठ दिवसीय यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, मां नर्मदा के जल से होगा महाकालेश्वर का अभिषेक

महेश्वर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर धर्मनगरी महेश्वर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आई। मां नर्मदा के पवित्र तट से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ निकली इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बाणेश्वरी कावड़ यात्रा संघ के तत्वाधान में आयोजित यह आठ दिवसीय यात्रा अगले सोमवार को उज्जैन पहुंचेगी, जहां कावड़िए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान श्री महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

मां नर्मदा पूजन के साथ हुआ यात्रा का शुभारंभ

यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे मां नर्मदा के पवित्र तट पर विधि-विधान के साथ हुआ। यात्रा संयोजक एवं विधायक गोलू शुक्ला ने संतों के सानिध्य में मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया और दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मां नर्मदा की भव्य महाआरती की गई।

धार्मिक वातावरण के बीच सुबह 11 बजे विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का विशाल जत्था उज्जैन की ओर रवाना हुआ। कावड़ियों के हाथों में कावड़ और मुख पर भगवान शिव के जयकारे दिखाई दिए। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

महेश्वर नगर में कावड़ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सनातनी हिंदूवादी नेता मनोज परमार एवं मित्र मंडल द्वारा यात्रा का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई।

नर्मदा मार्ग पर केवट समाज एवं बांके बिहारी मंदिर समिति के सदस्यों ने कावड़ यात्रियों का अभिनंदन किया। इसके बाद बाजार चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल एवं महामंत्री महादेव पाटीदार ने यात्रा संयोजक गोलू शुक्ला का साफा बांधकर सम्मान किया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शिव भक्ति में डूबा पूरा नगर

बाणेश्वरी कावड़ यात्रा के महेश्वर नगर से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भगवान शिव की भक्ति में डूबे कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर नगरवासियों ने अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यात्रा के दौरान श्री कृष्ण मंदिर पर आशीष मेहता एवं साथियों द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद जय स्तंभ चौराहे पर नगर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए पुष्पवर्षा की। स्वागत के दौरान लोगों ने कावड़ यात्रियों के उत्साह को बढ़ाया और भगवान महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

धामनोद रोड पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार एवं मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे। उन्होंने कावड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सफलता की कामना की।

वहीं पुलिस थाने के समीप महेश पाटीदार, अश्विन पाटीदार, होटल सनातन के रोहित जोशी एवं साथियों ने भी कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगरवासियों के इस आत्मीय स्वागत से कावड़ यात्रियों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। महेश्वर में निकली यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर आगे बढ़ी।

आकर्षक झांकियों ने बांधा समां

बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में भगवान शिव, हनुमानजी तथा श्रीकृष्ण-मीराबाई की आकर्षक जीवंत झांकियां शामिल की गईं। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों का मन मोह लिया।

सड़क किनारे खड़े लोगों ने जयकारों के साथ कावड़ यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी यात्रा का स्वागत कर धर्म और आस्था के इस आयोजन में सहभागिता की।

भक्ति और आस्था के साथ उज्जैन की ओर बढ़े कावड़िए

मां नर्मदा के पवित्र जल को लेकर निकले कावड़िए भगवान महाकाल के दर्शन और जलाभिषेक के संकल्प के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में शिव भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

नगरवासियों का स्नेह और श्रद्धालुओं का उत्साह समेटते हुए बाणेश्वरी कावड़ यात्रा महेश्वर से इंदौर-उज्जैन मार्ग की ओर आगे बढ़ गई। आठ दिनों तक चलने वाली यह यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का संदेश दे रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp