—Advertisement—

“अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार ने उज्जैन में वृद्धाश्रम निर्माण के लिए दी भूमि और धन — दिगंबर जैन समाज के लिए ऐतिहासिक दिन”

Author Picture
Published On: 6 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 06 at 4.49.11 AM 1

—Advertisement—

इंदौर/उज्जैन:
आज का दिन दिगंबर जैन समाज के लिए अत्यंत सौभाग्य और ऐतिहासिक अवसर के रूप में दर्ज हुआ। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन रुचि कासलीवाल और उनके परिवार के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है।

उज्जैन नगर में आयोजित समारोह में चातुर्मास रत श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य 108 मुनि प्रसन्नमन श्री प्रणूत सागर जी महाराज ने अपने 12वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में समाज को मंगलमय संदेश प्रदान किया। इसी अवसर पर महाराज श्री ने अपने मुख से अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार को अद्भुत भेंट दी और उन्हें धर्म माता-पिता के रूप में स्वीकार किया।

फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस शुभ अवसर पर अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार ने अपनी स्वर्गीय माता श्री उषा कासलीवाल की पुण्य स्मृति में समाज की सेवा हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने उज्जैन नगर में असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए वृद्धाश्रम बनाने हेतु जमीन दान की और अपने स्वयं के स्वार्जित धन से इसके भवन निर्माण की भी घोषणा की।

इस समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण के इस कार्य को देखकर फेडरेशन के सभी पदाधिकारी अत्यंत गौरवान्वित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या, अनिल गंगवाल और फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्री पुष्पा कासलीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार को उनके इस मानव सेवा के अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

यह ऐतिहासिक पहल न केवल उज्जैन समाज के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के लिए भी गौरव का विषय बन गई है। इस प्रकार, अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार ने समाज के प्रति अपने दायित्व और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp