—Advertisement—

आठनेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Author Picture
Published On: 28 September 2026
आठनेर

—Advertisement—

आठनेर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

माताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी दिखाया

आठनेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना आठनेर के ग्राम पातरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सुखदेव माकोड़े, पंच गुच्ची इवने, ललिता वाडिवा, भुते वाडिवा तथा सेक्टर पर्यवेक्षक हीरा बारपेटे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ बच्चों की माताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान पोषण संवाद के माध्यम से उपस्थित माताओं को बच्चों और माताओं के पोषण से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई।

whatsapp image 2026 09 27 at 8.19.08 pm

कार्यक्रम में माताओं को संतुलित आहार, पोषण के महत्व और बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को पोषण संबंधी जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं और बच्चों की माताओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं और बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp