—Advertisement—

बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति किया जागरूक, आंगनवाड़ी में हुआ आयोजन

Author Picture
Published On: 30 September 2026
आंगनवाड़ी

—Advertisement—

आंगन मिलन सेवा अभियान में बच्चों को स्वच्छता और पोषण की जानकारी

वार्ड क्रमांक 11 के आंगनवाड़ी केंद्र में पौधारोपण और फल वितरण, महिलाओं को स्वास्थ्य व पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

मनावर, धार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में 29 सितंबर को मनावर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ सहयोगिनी समिति की अध्यक्ष श्रीमती बरखा कुमरावत ने बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ स्वच्छता और संतुलित पोषण के महत्व पर जोर दिया।

बरखा कुमरावत ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने का स्थान नहीं है, बल्कि यहां बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, संस्कार और सर्वांगीण विकास की नींव तैयार होती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे बच्चों के खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। घर में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बच्चों के आहार में शामिल करने के साथ उनकी दैनिक स्वच्छता की आदतों पर भी ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र और परिवार के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों के विकास को और प्रभावी बनाया जा सकता है। सामूहिक प्रयासों से आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के केंद्र के रूप में मजबूत किया जा सकता है।

whatsapp image 2026 09 29 at 9.30.51 pm

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी परिसर में पौधारोपण किया गया। बच्चों को फल वितरित किए गए और उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमला बड़ोदिया ने बच्चों को स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार तथा बच्चों की वृद्धि और विकास से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दीं।

कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिक, रहवासी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। अंत में आंगनवाड़ी केंद्र सहायिका वंदना सोनी ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp