—Advertisement—

अनूपपुर जिला कांग्रेस में 6 पदाधिकारियों की नियुक्ति, गुड्डू चौहान और रमेश सिंह ने दी बधाई

Author Picture
Published On: 29 November 2026
6040f52c b052 4f38 85d7 ce90bbb003c1

—Advertisement—

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी में छह पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। गुड्डू सिंह चौहान और रमेश सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी में छह पदाधिकारियों की नियुक्ति, गुड्डू चौहान और रमेश सिंह ने दी बधाई

मदन मोहन मिश्रा, संवाददाता

दैनिक स्वराज वाणी

अनूपपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर में विभिन्न रिक्त पदों पर छह नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया नियुक्ति आदेश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी आदेश के अनुसार रफी अहमद एडवोकेट को जिला संगठन महासचिव, अमरा नायक एवं डॉ. डी.पी.एस. चौहान को जिला उपाध्यक्ष, संतोष मिश्रा को जिला महासचिव तथा खेम प्रजापति एवं कृष्ण कुमार पनिका को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

नियुक्तियों का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारियों से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp