—Advertisement—

Indore-Ujjain 6 लेन सड़क पर वाहन चालकों को मिलेगी राहत, बारोली टोल नाका होगा बंद

Author Picture
Published On: 27 November 2026
Indore-Ujjain 6 लेन सड़क पर वाहन चालकों को मिलेगी राहत, बारोली टोल नाका होगा बंद

—Advertisement—

Indore-Ujjain छह लेन सड़क पर वाहन चालकों को मिलेगी राहत, बारोली टोल नाका होगा बंद

निनोरा टोल प्लाजा का होगा विस्तार, नए साल से बारोली नाका हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी; सांवेर रोड की कॉलोनियों के हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

इंदौर। Indore-Ujjain छह लेन सड़क का काम पूरा होने के बाद वाहन चालकों को दो टोल बैरियर पर रुकने की परेशानी से राहत मिलने वाली है। उज्जैन की ओर स्थित निनोरा टोल प्लाजा का छह लेन सड़क के अनुरूप विस्तार किया जाएगा, जबकि इंदौर की तरफ स्थित बारोली टोल नाके को बंद कर हटाया जाएगा। नई सड़क के अनुसार टोल व्यवस्था तैयार होने के बाद नए साल से बारोली टोल नाका हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है।

इस फैसले का सबसे अधिक लाभ सांवेर रोड पर विकसित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर सांवेर तक बड़ी संख्या में आवासीय कॉलोनियां बस चुकी हैं। यहां रहने वाले हजारों लोग रोजाना कामकाज के सिलसिले में इंदौर आते-जाते हैं। फिलहाल चार पहिया वाहन चालकों को बारोली नाके पर टोल देना पड़ता है। इसके हटने के बाद सांवेर तक आवागमन के लिए उन्हें इस टोल पर शुल्क नहीं चुकाना होगा।

टोल नाके से आगे तक हो चुका है शहरी विस्तार

वर्ष 2010 में जब सड़क और टोल नाके बनाए गए थे, तब बारोली शहर की सीमा से बाहर था। लेकिन पिछले वर्षों में तेजी से हुए शहरी विस्तार के कारण अब टोल नाके से आगे तक कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन के दौरान टोल और बैरियर पर रुकने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इंदौर-उज्जैन छह लेन सड़क का निर्माण मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरडीसी) द्वारा कराया जा रहा है। नई सड़क के अनुरूप टोल व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा, ताकि वाहनों की आवाजाही आसान हो सके।

छह लेन के अनुसार होगा निनोरा टोल का विस्तार

वर्तमान में निनोरा टोल प्लाजा पर आठ लेन से वाहनों की आवाजाही और टोल वसूली हो रही है। छह लेन सड़क के अनुरूप इस टोल प्लाजा का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टोल वसूली बंद कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। विस्तार पूरा होने के बाद नई व्यवस्था के तहत वाहनों को कम समय तक रुकना पड़ेगा और यातायात का दबाव भी कम होगा।

दो टोल पर रुकना, शुल्क एक जगह देना पड़ता है

फिलहाल इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बारोली और निनोरा दो टोल नाके हैं। वाहन चालकों को दोनों जगह बैरियर पर रुकना पड़ता है, जबकि टोल शुल्क केवल एक ही स्थान पर वसूला जाता है। फास्टैग की सुविधा होने के बावजूद बैरियर पर वाहनों की गति धीमी हो जाती है, जिससे यात्रियों का अतिरिक्त समय बर्बाद होता है।

बारोली टोल नाका हटने के बाद वाहन चालकों को इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही सिंहस्थ के दौरान इंदौर-उज्जैन मार्ग पर यातायात सुचारु बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

बारोली टोल पर जाम से भी मिलेगी मुक्ति

छह लेन सड़क निर्माण के चलते बारोली टोल नाके पर इंदौर से उज्जैन जाने वाली लेन में अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। फिलहाल चार लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ने और कई बार एक लेन बंद रहने से परेशानी और बढ़ जाती है। गुरुवार शाम भी यहां जाम लगा था, जिसके चलते वाहन चालकों को टोल नाका पार करने में 20 से 30 मिनट तक का समय लगा।

बारोली नाका हटने के बाद इस स्थान पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Indore-Ujjain जाने वालों को निनोरा में देना होगा टोल

एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक गगन भाभर के अनुसार, इंदौर-उज्जैन मार्ग पर अब एक ही टोल नाका रहेगा। निनोरा टोल प्लाजा का विस्तार किया जा रहा है और काम जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद बारोली टोल नाके को हटा दिया जाएगा। इंदौर से उज्जैन जाने वाले वाहनों को निनोरा में ही टोल शुल्क देना होगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp