—Advertisement—

Gwalior में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का दीप महोत्सव और स्नेह मिलन धूमधाम से आयोजित

Author Picture
Published On: 20 November 2026
Gwalior

—Advertisement—

 

Gwalior में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का दीप महोत्सव और स्नेह मिलन धूमधाम से आयोजित

राजस्थानी और जोधपुरी पारंपरिक वेशभूषा में कपल्स ने किया रैंप वॉक, 21 स्वर्ण और 11 रजत सिक्कों के बंपर ड्रॉ रहे आकर्षण का केंद्र

Gwalior । दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर द्वारा दीप महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन वीर जैन छात्रावास में किया गया। संस्कृति, संस्कार और उत्साह से सजे इस आयोजन में राजस्थानी और जोधपुरी थीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ग्रुप के सदस्य, दंपत्ति और उनके परिवार पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर समारोह में शामिल हुए। महिलाओं ने राजस्थानी और राजपूती परिधान धारण किए, वहीं पुरुष जोधपुरी ड्रेस में नजर आए। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने जब रैंप वॉक किया तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, सोशल ग्रुप के संरक्षक विकास एवं अंजू गंगवाल, अनिल एवं माधवी शाह, निर्मल एवं मंजू पाटनी, मेंटोर मुकेश एवं मृदुल पहाड़िया तथा संस्थापक अंकित एवं अनामिका पाटनी ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विपिन एवं सुनीता ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष विपिन एवं सुनीता, सचिव हितेंद्र एवं प्रियंका जैन तथा कोषाध्यक्ष सुधीर एवं स्वाति जैन ने चंदन तिलक लगाकर और माला पहनाकर किया।

राजस्थानी और जोधपुरी परिधानों में कपल्स ने किया रैंप वॉक

दीप महोत्सव का सबसे आकर्षक आयोजन पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित रैंप वॉक रहा। कार्यक्रम संयोजक पंकज एवं एकता बाकलीवाल, योगेश एवं अर्चना बोहरा, प्रमोद एवं कल्पना जैन, पंकज एवं सुरभि जैन, प्रद्युम्न एवं मीनाक्षी पाटनी, सौरभ एवं सपना जैन, प्रशांत एवं गरिमा सिंघई, लकी एवं चांदनी जैन, नितिन एवं आरती छाबड़ा, सतीश एवं संगीता जैन, अमित एवं स्वाति जैन, संजय एवं सिल्की बड़जात्या तथा सुनील एवं शानू जैन सहित अन्य जोड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने ‘फैशन का है जलवा’, ‘नगाड़ा संग ढोल’, ‘काला चश्मा’ और ‘घूमर’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर रैंप वॉक कर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। राजस्थानी संस्कृति और जोधपुरी परिधानों की खूबसूरती ने समारोह में चार चांद लगा दिए। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

whatsapp image 2026 11 20 at 4.02.58 am

21 स्वर्ण और 11 रजत सिक्कों का निकाला बंपर ड्रॉ

दिवाली मिलन समारोह में 21 सोने और 11 चांदी के सिक्कों का बंपर लकी ड्रॉ निकाला गया। इसमें एक ग्राम सोने का सिक्का प्रथम पुरस्कार के रूप में सम्यक जैन ने जीता, जबकि दूसरे बंपर ड्रॉ का प्रथम पुरस्कार सिद्धार्थ एवं प्राची चांदवाड़ के नाम रहा।

इसके अलावा बच्चों और बड़ों के लिए हाउजी, सरप्राइज गेम्स, प्रश्न मंच और कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लकी ड्रॉ में ट्रॉली बैग, मिक्सी, प्रेस, बेडशीट, ब्लड शुगर मशीन और साड़ी सहित अनेक उपहार निकाले गए। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

परिवारों की सहभागिता ने बनाया आयोजन यादगार

दीप महोत्सव और स्नेह मिलन समारोह में जैन समाज के सदस्यों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक परंपराओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक वेशभूषा, मनोरंजक खेलों और पुरस्कार वितरण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

आयोजन के माध्यम से समाज के सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप और पारिवारिक एकता का अवसर मिला। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।

रिपोर्ट: जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp