Raebareli के सलोन में अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े गए, धरने पर बैठे अधिवक्ता
रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन
बाजार में अधिवक्ता पर हुआ जानलेवा हमला
Raebareli(सलोन)। सलोन तहसील में न्यायिक कार्य के लिए जा रहे अधिवक्ता नागमणि जोशी पर बीच बाजार में जानलेवा हमला हुआ। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

मुकदमा दर्ज, पर गिरफ्तारी नहीं
अधिवक्ताओं ने थाना सलोन में प्रार्थना पत्र देकर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इस पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई।
तहसील में धरना, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सलोन कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
