पशु प्रयोग नियमों के मसौदे पर 5 नवंबर तक दें सुझाव, इंदौर के जीवदया प्रेमियों की अपील
भारत सरकार जानवरों पर होने वाले Experiments के नियमों में बदलाव करने जा रही है और इसका ड्राफ्ट जारी कर राय मांगी गई है।
जागो अहिंसा प्रेमियों जागो !! — जानवरों पर प्रयोग के काले कानून के खिलाफ आवाज उठाओ
कॉस्मेटिक टेस्टिंग पर से बैन हटेगा, खरगोश-चूहे-बंदर-कुत्तों पर क्रूरता बढ़ेगी — सरकार के नए ड्राफ्ट में हैरान करने वाले प्रावधान
इंदौर भारत सरकार ने Prevention of Cruelty to Animals Act के तहत जानवरों पर होने वाले प्रयोगों के नियमों में बदलाव का ड्राफ्ट जारी किया है। देखने में यह एक सामान्य कानूनी प्रक्रिया लगती है, पर इसके अंदर छिपा सच बेजुबान जानवरों के लिए मौत का फरमान है।
ड्राफ्ट में क्या है जो डरा रहा है?
1. कॉस्मेटिक टेस्टिंग को फिर से इजाजत?
अब तक हमारे देश में जानवरों पर कॉस्मेटिक टेस्टिंग बैन है। भारत ने इस पर रोक लगाकर विश्व में मिसाल कायम की थी। लेकिन नए नियमों के मुताबिक इसकी इजाजत फिर से मिल सकती है। यानी लिपस्टिक और क्रीम के लिए फिर से खरगोशों की आंखों में केमिकल डाला जाएगा।
2. सरकारी परमिशन की अनिवार्यता खत्म?
अब तक जानवरों पर लैब ट्रायल के लिए कड़ी सरकारी अथॉरिटी (CPCSEA) से परमिशन लेनी पड़ती थी। नए ड्राफ्ट के मुताबिक अब सिर्फ कुछ ही मामलों में सरकारी परमिशन की जरूरत होगी। बाकी मामलों में लोकल Ethics Panel ही अप्रूवल दे देगा।
इसका अर्थ क्या होगा?*
– बेजुबान जानवर प्रयोगशालाओं में और ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।
– जब लोकल पैनल को ही अप्रूवल की अथॉरिटी मिल जाएगी, तो कोई रोकने-टोकने वाला नहीं बचेगा।
– खरगोश, चूहे, बंदर और कुत्तों को लैब में छोटे-छोटे पिंजरों में बंद करके, बार-बार सुइयां चुभोकर जो क्रूरता होती है, उसे क्या कहेंगे अगर क्रूरता नहीं? राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू राकेश गोहिल, एवं मंयक जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि
सबसे बड़ा खतरा — भारत बनेगा प्रयोगों की मंडी!
जिन देशों में Animal Testing मुश्किल और महंगा है, वे देश सस्ते में भारत की लैब्स का इस्तेमाल करेंगे। यानी विदेशी कंपनियों के प्रयोगों के लिए हमारे देश के बेजुबान जानवरों को काटा जाएगा। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने कहा कि
यह तो अहिंसा के सिद्धांत के बिल्कुल विपरीत है!
जानवरों को भी डर लगता है, उन्हें भी दर्द होता है, बस वो अपनी तकलीफ कह नहीं पाते। महावीर की इस धरती पर जहाँ चींटी को भी बचाया जाता है, वहाँ इस तरह के नियम? वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि
जागो अहिंसा प्रेमियों जागो!!
सरकार ने इस ड्राफ्ट पर जनता से आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 तारीख तक की डेडलाइन दी है। यह हमारे पास आखिरी मौका है।
* QR Code स्कैन करके SCAN THE QR CODE TO RAISE YOUR VOICE पर अपनी आपत्ति दर्ज कराइए। यह आपकी आवाज उन बेजुबानों की आवाज बनेगी।
मौन मत रहिए। क्योंकि आपका एक क्लिक हजारों बेजुबानों की जान बचा सकता है।
यह लड़ाई किसी एक संस्था की नहीं, समस्त जीवदया प्रेमियों की है।
निवेदन —
राजेश जैन दद्दू
प्राणी मित्र, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, इंदौर
