—Advertisement—

Mandleshwar व्यापारी संघ चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी, 1 नवंबर को होगा मतदान

Author Picture
Published On: 29 October 2026
Mandleshwar

—Advertisement—

 Mandleshwar व्यापारी संघ चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी, 1 नवंबर को होगा मतदान

अध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद पर तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में; 308 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Mandleshwar । नगर के व्यापारी संघ मंडलेश्वर के निर्वाचन वर्ष 2026-28 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संघ के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशी व्यापारियों से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। इस चुनाव को लेकर नगर के व्यापारिक क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

1 नवंबर को होगा मतदान, उसी दिन आएंगे परिणाम

निर्वाचन समिति के अनुसार, 29 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित किया गया है।

मतदान 1 नवंबर, रविवार को अग्रवाल धर्मशाला, कमल विहार कॉलोनी में आयोजित होगा। मतदान का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद दोपहर 3:15 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद के लिए कमलेश सिंह चौहान, राजेश पंवार और अश्विन कुमार पाटीदार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सचिव पद के लिए राहुल कुमरावत, चंचल अग्रवाल और लोकेश केवट अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

कोषाध्यक्ष पद के लिए संयम जैन और सुरेश तंवर के बीच मुकाबला होगा। सभी प्रत्याशी व्यापारियों से समर्थन की अपील कर रहे हैं। चुनाव में व्यापारी संघ के नेतृत्व और आगामी कार्यकाल की जिम्मेदारी को लेकर सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

whatsapp image 2026 10 28 at 10.50.29 pm 1

308 मतदाता करेंगे मतदान

इस चुनाव में कुल 308 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन मुख्य निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल एवं संतोष मोयदे द्वारा किया जा रहा है। निर्वाचन समिति ने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की है।

मतदान के दिन चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक भोजन की व्यवस्था की गई है।

व्यापारियों के हितों को लेकर प्रत्याशियों ने मांगा समर्थन

नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने और व्यापारी संघ को अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने की बात कही है। अब सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। 1 नवंबर को होने वाला मतदान तय करेगा कि आगामी कार्यकाल में व्यापारी संघ की कमान किसके हाथों में होगी।

मंडलेश्वर से गौतम साल्वे की रिपोर्ट।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp