—Advertisement—

Padana : गड्ढे खोदे, सरिया लगाया, मगर नहीं बनाई नाली, पढ़ाना में दो माह से अधूरा पड़ा काम

Author Picture
Published On: 3 October 2026
Padana

—Advertisement—

गड्ढे खोदे, सरिया लगाया, मगर नहीं बनाई नाली, पढ़ाना में दो माह से अधूरा पड़ा काम

घर का दरवाजा खोलते ही गिरने का डर, कीचड़ और जलभराव से रहवासी परेशान

Padana । केंद्रीय सड़क निधि के तहत करीब 65.5 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 25.50 किलोमीटर लंबे मऊ-तलेन मार्ग का निर्माण स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सड़क निर्माण के साथ रहवासी क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए प्रस्तावित नालियों का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। पढ़ाना कस्बे में नाली निर्माण के लिए की गई खुदाई के कारण सड़क किनारे कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

रहवासियों का कहना है कि उनके घरों के सामने करीब दो महीने पहले नाली निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए थे। इनमें सरिए भी लगाए गए हैं, लेकिन अब तक नाली का निर्माण पूरा नहीं हुआ। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय लोगों को हादसे का डर बना रहता है। कई स्थानों पर लोगों को पटिए के सहारे घर से बाहर निकलना पड़ रहा है।

गंदगी और कीचड़ से बढ़ी परेशानी

स्थानीय निवासी फारूक मंसूरी ने प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन पानी की निकासी के लिए नालियों का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि बारिश या पानी जमा होने के बाद गड्ढों में कीचड़ भर जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने बताया कि कई बार वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं। समस्या को लेकर सारंगपुर एसडीएम से शिकायत करने के साथ सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

अधूरी नालियों से हादसों का खतरा

एक अन्य स्थानीय निवासी यासिर खान ने बताया कि मुख्य मार्ग पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क किनारे नालियों का निर्माण अधूरा होने के कारण कई जगह रास्ता संकरा हो गया है। जलभराव और कीचड़ के कारण सड़क के किनारे बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नाली निर्माण का काम अब भी अधूरा है। रहवासियों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर नालियों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि जलभराव और दुर्घटनाओं की आशंका से राहत मिल सके।

लोक निर्माण विभाग ने जल्द काम पूरा कराने की बात कही

मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री दीपक कुमार ने बताया कि विभाग समस्या को लेकर गंभीर है और जल्द स्थिति में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में कुछ स्थानीय तकनीकी रुकावटों के कारण अस्थायी देरी हुई है।

कार्यपालन यंत्री के अनुसार संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रहवासी क्षेत्रों में नाली निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए कहा गया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp