—Advertisement—

आंगनवाड़ी केंद्र 30 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों को फल-उपहार बांटे और किया पौधारोपण

Author Picture
Published On: 29 September 2026
आंगनवाड़ी

—Advertisement—

आंगनवाड़ी केंद्र 30 पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों को फल-उपहार बांटे और किया पौधारोपण

जावरा (निप्र)। नगर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 30 पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को फल एवं उपहार वितरित किए गए। साथ ही आंगनवाड़ी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी गुरु संदीप रांका रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है।

महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तबस्सुम कुरैशी ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के लाभ और पात्र हितग्राहियों तक उनके पहुंचने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही वीडियो प्रसारण के माध्यम से उपस्थित हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। परिसर में पौधारोपण किया गया और बच्चों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं को फल तथा उपहार भी वितरित किए गए।

आयोजन के दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और वार्डवासियों ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर शायर फजल हयात, पार्षद प्रतिनिधि इश्तियाक सैयद, इशाक भाई सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp