—Advertisement—

सारंगपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’: मातृशक्ति का सम्मान, गर्भवती माताओं को पोषण किट

Author Picture
Published On: 29 September 2026
mnnbnmb

—Advertisement—

सारंगपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’: मातृशक्ति का सम्मान, गर्भवती माताओं को पोषण किट

मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा—आंगनवाड़ी स्वस्थ और संस्कारित समाज की नींव तैयार करने का माध्यम

दैनिक स्वराज वाणी | सारंगपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को सारंगपुर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, हितग्राही महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों से संवाद किया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया गया। बच्चों को फल एवं मिठाई तथा गर्भवती माताओं और हितग्राही महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा

fhfhfhgfhggfhfgtyrterकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि आंगनवाड़ी केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज की नींव तैयार करने का माध्यम है। यहां बच्चों के पोषण और प्रारंभिक विकास पर ध्यान दिया जाता है। गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी आवश्यक जानकारी तथा मार्गदर्शन भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर-घर पहुंचकर शासन की योजनाओं और पोषण संबंधी संदेशों को परिवारों तक पहुंचाती हैं। ‘आंगन मिलन सेवा’ में उनका सम्मान करना उनके योगदान के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर

hgjgjgjमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री वितरित करना नहीं है। इसके माध्यम से गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य, बच्चों के समुचित विकास और परिवारों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मातृशक्ति को सम्मान देना भी कार्यक्रम की प्रमुख भावना है।

डॉ. टेटवाल ने कहा कि स्वस्थ बचपन मजबूत भविष्य की आधारशिला है। प्रारंभिक अवस्था में उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और संस्कार बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गर्भवती माता का स्वास्थ्य पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। इसलिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का संकल्प

ikohjuo089yu0pडॉ. टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और जनकल्याण को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समाज की सहभागिता से जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को उचित पोषण मिले, हर गर्भवती माता स्वस्थ रहे और प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही संकल्प है। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

बच्चों को फल-मिठाई, महिलाओं को पोषण किट

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल और मिठाई वितरित की गई। गर्भवती माताओं एवं हितग्राही महिलाओं को पोषण किट प्रदान की गई। सम्मान मिलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मातृशक्ति के सम्मान, बच्चों के पोषण और स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल जैन, मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, कमल राठौर और मंडल प्रभारी भावना नीलेश वर्मा मौजूद रहे। वार्ड क्रमांक 8 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ममता शर्मा, कौशल्या माली, शिखा जैन और बबीता मालवीय भी उपस्थित रहीं। इनके अलावा एएनएम खुशबू कौर, आशा कार्यकर्ता मीना त्रिपाठी तथा सहायिका देवकला चंदेल, ज्योति जाटव, प्रीति चंदेल और कविता सूर्यवंशी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp