फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आईं 10 गायें, मौके पर मौत
भोपाल रोड पर हादसे के बाद मचा हड़कंप, नगर परिषद और पुलिस ने संभाला मोर्चा
संवाददाता : राम तिवारी
तेंदूखेड़ा। भोपाल रोड स्थित फोरलेन सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में करीब 10 गायों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक हरियाणा के हिसार से आ रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद, पुलिस और पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार ट्रक में पहले से ही छह गाय और बछड़े मौजूद थे, जिन्हें डेयरी से खरीदकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर ट्रक गायों के झुंड की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे आने से करीब 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

पट्टा टूटने के बाद कुछ दूरी पर रुका ट्रक
बताया गया कि गायों के ऊपर ट्रक चढ़ने के बाद वाहन कुछ दूरी तक आगे बढ़ा। इसी दौरान ट्रक का पट्टा टूट गया, जिसके बाद ट्रक घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर जाकर रुक गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों को मृत गायों को सड़क से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी और नगर परिषद के ट्रैक्टर की सहायता से मृत गायों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई।

पुलिस और पशु विभाग की टीम पहुंची
हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी किशोर बामनकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पशु विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घायल पशुओं की स्थिति की जांच की।
हादसे में दो गायों के जीवित मिलने पर पशु विभाग की टीम ने उनका उपचार किया। घायल गायों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ट्रक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने हादसे की जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और ट्रक की गति एवं चालक की भूमिका क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए
