निशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 81 लोग लाभान्वित
युथ फोरम के आयोजन में जरूरतमंदों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं,
भायंदर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) के तत्वावधान में दृष्टि वीजन फॉर ऑल के तहत निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. तथा परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
81 लोगों की हुई जांच
भायंदर पश्चिम स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में आयोजित शिविर में कुल 81 लोगों की जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में नेत्र जांच के साथ-साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दांतों की भी जांच की गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जिन लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनमें से 15 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।
इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को दृष्टि सुधार के लिए 25 चश्मे निशुल्क उपलब्ध कराए गए। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
अस्पतालों और संस्थाओं का सहयोग
शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल और खुशी डेंटल केअर की चिकित्सा टीमों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं टाटा कैपिटल लिमिटेड का भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की ओर से जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किए गए।
शिविर में डॉ. प्रमोद शर्मा, प्रदीप दास, राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति चौधरी, रेशमा कैलाश वानखेड़े, आनंद जगताप, प्रणाली ताम्हणकर और अनिकेत देवरुखकर सहित चिकित्सकीय एवं सहयोगी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
स्मृति में आयोजित हुआ शिविर
यह स्वास्थ्य शिविर सादड़ी (राणकपुर), हाल भायंदर निवासी अ. सौ. शकुंतला रमेश बंबोरी की स्मृति में आयोजित किया गया। आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा को श्रद्धांजलि का रूप दिया गया और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाया गया।
5 अक्टूबर को होगा अगला शिविर
फोरम के महासचिव अतुल गोयल ने बताया कि आगामी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जाएं।
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन एवं निर्मला माखीजा ने नागरिकों से आगामी शिविर का लाभ लेने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव – 9004242210 से संपर्क किया जा सकता है।
सहयोगी परिवारों का योगदान
शिविर के आयोजन में रमेश मोहनराजजी बंबोरी, अ. सौ. कविता ज्ञानचंद मेहता, राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरु प्रेम मिशन, गुरुभक्त परिवार (हस्ते: पंकज शाह), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील), निर्मला माखीजा, शताब्दी गौरव, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा), राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सपना राकेशजी चोपड़ा (सांडेराव, वर्ली), रचना अमितजी परमार (सेवाड़ी, पुणा) तथा सुशील वर्मा (सांवरिया बिल्डर्स) परिवार सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, दानदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकती है।
