—Advertisement—

रतलाम में ‘मेरा युवा भारत’ के तहत विकसित भारत युवा संवाद और क्विज को लेकर विशेष बैठक

Author Picture
Published On: 7 September 2026
रतलाम

—Advertisement—

‘मेरा युवा भारत’ के तहत रतलाम में विकसित भारत युवा संवाद और क्विज को लेकर विशेष बैठक

रतलाम। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ (My Bharat) संगठन और जिला प्रशासन की ओर से युवाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में श्री योगिन्द्रा सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम में युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों और युवाओं को ‘मेरा भारत’ पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश का कोई भी पात्र युवा पोर्टल पर पंजीयन कर विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकता है। राष्ट्रीय युवा नीति के अनुसार 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा इसमें पंजीयन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से युवाओं को फेलोशिप, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप, एनसीएस पोर्टल की सेवाएं, स्वयंसेवी अवसर और एक्सपेरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम जैसी सुविधाओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 6.01.15 AM

1. सौरभ श्रीवास्तव (जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत):
“भारत सरकार ने युवाओं के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल mybharat.gov.in बनाया है, जिसके माध्यम से युवा फेलोशिप, इंटर्नशिप, वॉलंटियरिंग और विभिन्न एक्सपेरिमेंटल लर्निंग प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं। ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए 15 से 29 वर्ष के युवा इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।”

पांच चरणों में होगी युवा नेता संवाद प्रतियोगिता

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ प्रतियोगिता के तहत युवाओं की प्रतिभा और विचारों को मंच प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

पहले चरण में क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए निबंध राउंड होगा, जिसमें 50-50 प्रतिभागियों के समूह बनाए जाएंगे। इसके पश्चात डिजिटल एवं प्रस्तुतीकरण स्तर की प्रक्रिया होगी।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर पीपीटी प्रेजेंटेशन का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर से चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे और वहां प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 6.01.15 AM 1

2. अभिषेक कटारा (जिला रोजगार अधिकारी):
“माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप, जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेलों में आने वाले युवाओं का ‘माय भारत’ पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जा रहा है, ताकि बेरोजगार और इच्छुक युवाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिल सके।”

रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

जिला रोजगार अधिकारी अभिषेक कटारा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के तहत युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रोजगार कार्यालय में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में आने वाले बेरोजगार युवाओं का पोर्टल पर पंजीयन कराया जा रहा है।

आईटीआई रतलाम के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी प्रफुल्ल सोनारकर ने बताया कि संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं का भी पोर्टल पर पंजीयन कराया जा रहा है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति योजनाओं और अप्रेंटिसशिप से संबंधित आवेदन प्रक्रिया में भी युवाओं को सहायता दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 6.01.16 AM

3. प्रफुल्ल सोनारकर (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी, आईटीआई रतलाम):
“आईटीआई रतलाम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को ‘माय भारत’ पोर्टल के महत्व से अवगत कराया जा रहा है और संस्थान स्तर पर उनके पंजीयन कराए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं और अप्रेंटिसशिप के अवसरों का सीधा लाभ मिलेगा।”

युवाओं से सक्रिय सहभागिता की अपील

कार्यक्रम में ‘मेरा युवा भारत’ के स्वयंसेवक अर्जुन कुमावत (बछोड़िया) और शिवम कौशल भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रव्यापी पहल से जुड़ने तथा विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों ने युवाओं से अपील की कि वे ‘मेरा युवा भारत’ से जुड़कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, कौशल विकास, रोजगार तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया

WhatsApp Image 2026 09 07 at 5.54.35 AM

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp