—Advertisement—

Manawar में BJP की जिला कार्यशाला, संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

Author Picture
Published On: 7 September 2026
BJP

—Advertisement—

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ग्रामीण धार की जिला कार्यशाला एवं बैठक संपन्न

मनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी BJP जिला धार (ग्रामीण) की जिला कार्यशाला एवं जिला बैठक का आयोजन मनावर स्थित पाटीदार धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, धर्मपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा एवं भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 4.55.51 AM 3

अभियान के उद्देश्यों पर हुआ मंथन

जिला प्रभारी राधेश्याम यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्र सेवा का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं, धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण धार जिले में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जिले के सभी मंडल केंद्रों तक किया जाएगा। अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा स्तर पर प्रभारी एवं सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 4.55.49 AM 2

संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

जिला बैठक में भाजपा की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण विनोद शर्मा ने दिया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया, जबकि आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज बालेश्वर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

कार्यशाला में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल, पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बघेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल, मोहन भायल सहित विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना एवं सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp