आंजना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
इंदौर। आंजना ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इंदौर में शिक्षक दिवस विद्यार्थियों द्वारा हर्षोल्लास, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि श्री संजय विल्सन एवं श्री देवकरण आंजना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चेयरमैन श्री जितेंद्र सिंह आंजना, वाइस चेयरमैन श्री राहुल पटेल, सचिव पायल आंजना, सह-सचिव प्रीती आंजना, रजिस्ट्रार श्री अविनाश पाटिल एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुयश झवर सहित संस्थान के फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि श्री विल्सन एवं श्री आंजना ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के टिप्स दिए। वहीं ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुयश झवर ने विद्यार्थियों के साथ संस्थान के विजन एवं निकट भविष्य की योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नवाचार आधारित शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल जल्द लागू की जाएंगी।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षकों एवं स्टाफ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों को विशेष बैज, सम्मानजनक टाइटल, प्लांटर एवं पेन भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। इसके बाद फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के लिए विशेष रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विनायक कुशवाह एवं हर्ष टैंक ने किया। कनक, कान्हा सोलंकी, मोहित, तनुज वाघ, हिमांशी कुशवाह, नवनीत एवं भूमिका ने विद्यार्थी समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. शशांक जैन, प्रो. अदिति सोनी एवं श्री लक्की सैनी का विद्यार्थियों के साथ समन्वय सराहनीय रहा।
