—Advertisement—

‘कड़वे प्रवचन’ से कुरीतियों पर किया प्रहार, पुण्य स्मृति दिवस पर याद किए गए तरुण सागर जी

Author Picture
Published On: 1 September 2026
कड़वे प्रवचन’

—Advertisement—

*कड़वे प्रवचन के प्रणेता राष्ट्रसंत तरुण सागर जी महाराज का 8वां पुण्य स्मृति दिवस आज*

राजेश जैन दद्दू
*इंदौर।*

विश्व में प्रसिद्ध अपने कड़वे प्रवचनों के लिए विश्व विख्यात, ओजस्वी वाणी से जन-जन के हृदय में स्थान बनाने वाले, सर्वप्रथम टी.वी. पर जिनके प्रवचन प्रसारित हुए ऐसे परम पूज्य राष्ट्रीय संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 तरुण सागर जी महाराज के 8 वें पुण्य स्मृति दिवस (स्मरण दिवस) पर भारत वर्षीय सकल जैन समाज श्रद्धा से नमन कर रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि परम पूज्य जन जन के आचार्य श्री का जीवन समाज सुधार, नैतिकता और क्रांतिकारी विचारों का संगम था।

उन्होंने अपने प्रसिद्ध ग्रंथ *”कड़वे प्रवचन”* के माध्यम से समाज की कुरीतियों पर निर्भीकता से प्रहार किया और सत्य, अहिंसा और संयम का मार्ग दिखाया। आज स्मरण दिवस पर देशभर के जिनालयों और संस्थाओं में गुरु गुणानुवाद सभा, पूजन और उनके प्रवचनों का स्मरण किया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि वे राष्ट्र संत के साथ साथ जन जन के संत कहलाते थे।राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ एवं भारत वर्षीय सकल जैन समाज की ओर से उनके पावन चरणों में बारम्बार नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp