मनावर की ऐतिहासिक शाही सवारी ने भक्तों में भरा उत्साह
संवाददाता :कौशिक पण्डित
मनावर क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं भव्य शाही सवारी आज श्रद्धा और आस्था के माहौल में निकाली गई। शाही सवारी का शुभारंभ बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह सवारी नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा महादेव का स्वागत किया।

शाही सवारी में भगवान महादेव की विभिन्न मनमोहक झांकियां, धार्मिक प्रस्तुतियां और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक संगीत के बीच श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शाही सवारी में शामिल हुए।

इस पावन अवसर पर हजारों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बाबा महाकाल और बाबा बंकनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। शाही सवारी ने मनावर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की भव्यता को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

हर-हर महादेव! 🔱
जय बाबा बंकनाथ! 🚩
