मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ट्रांजिट विजिट, खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
संवाददाता :राजेश कुमार अहिरवार
Khajuraho । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल से विमान द्वारा खजुराहो पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह खजुराहो विमानतल पर ट्रांजिट विजिट था। विमानतल पहुंचने पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इनमें कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विमानतल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े तथा आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह भी खजुराहो पहुंचे।
खजुराहो विमानतल पर संक्षिप्त प्रवास के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ के लिए रवाना हुए। वे टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री के ट्रांजिट विजिट के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। विमानतल पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री का टीकमगढ़ के लिए प्रस्थान हुआ।
