—Advertisement—

मंत्री टेटवाल ने भीलखेड़ी में किया जलभराव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Author Picture
Published On: 12 August 2026
जलभराव प्रभावित भीलखेड़ी पहुंचे मंत्री टेटवाल, घर-घर जाकर सुना ग्रामीणों का दर्द

—Advertisement—

जलभराव प्रभावित भीलखेड़ी पहुंचे मंत्री टेटवाल घर-घर जाकर जाना ग्रामीणों का दर्द

प्रभावित परिवारों का तत्काल सर्वे कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थायी समाधान के लिए भी अधिकारियों को किया निर्देशित

संवाददाता :मनोज कुमार पुष्पद

सारंगपुर।

विगत दिनों हुई तेज बारिश के चलते नाले का जलस्तर बढ़ने से ग्राम पंचायत रायपुरिया के ग्राम भीलखेड़ी में जलभराव की स्थिति बन गई। गांव के कई घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और घरों में रखा सामान भी प्रभावित हुआ। स्थिति की जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल भीलखेड़ी पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का मौके पर निरीक्षण किया।

मंत्री डॉ. टेटवाल ने जलभराव प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

 WhatsApp Image 2026 08 12 at 4.26.27 AM 1 1

उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

  WhatsApp Image 2026 08 12 at 4.26.27 AM 2

तत्काल सर्वे के निर्देश

मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने जलभराव प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित प्रत्येक परिवार के नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और वास्तविक नुकसान का सही आकलन किया जाए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे के आधार पर शासन के नियमानुसार प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि बारिश और जलभराव के कारण जिन ग्रामीणों के घरों और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाए।

WhatsApp Image 2026 08 12 at 4.26.26 AM 2

डॉ. टेटवाल ने कहा कि संकट की स्थिति में प्रभावित ग्रामीणों को सरकारी सहायता के लिए अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत संबंधी कार्रवाई में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsApp Image 2026 08 12 at 4.26.26 AM 1

स्थायी समाधान पर भी जोर

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने केवल तत्काल राहत तक सीमित न रहते हुए भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले के जलप्रवाह, जल निकासी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों का परीक्षण कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने की बात कही, ताकि आगामी बारिश के दौरान ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने कहा कि “मुश्किल की इस घड़ी में सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। ग्रामीणों की सुरक्षा, राहत और नुकसान की भरपाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”

दौरे के दौरान मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम सक्सेना, रघु राणा, सरपंच प्रतिनिधि देवकरण नागर सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने मंत्री को अपनी समस्याओं और जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी दी। मंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp