—Advertisement—

SBICAP सिक्योरिटीज़ ने निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से निवेशकों को व्यावहारिक बाज़ार संबंधी जानकारी से किया सशक्त

Author Picture
Published On: 4 August 2026
SBICAP

—Advertisement—

*SBICAP सिक्योरिटीज़ ने निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से निवेशकों को व्यावहारिक बाज़ार संबंधी जानकारी से किया सशक्त*

*भोपाल, अगस्त 2026:* भारतीय स्टेट बैंक की समूह कंपनी SBICAP सिक्योरिटीज़ लिमिटेड ने सफलतापूर्वक एक निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य ट्रेडर्स और निवेशकों को आज के गतिशील वित्तीय बाज़ारों में बेहतर ढंग से निवेश करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और प्रभावी रणनीतियों से सुसज्जित करना रहा।

इस पहल के माध्यम से कंपनी ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने तथा निवेशकों को सूचित एवं विवेकपूर्ण निवेश निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैश्विक व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) परिदृश्य की विस्तृत जानकारी से हुई, जिसमें डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड जैसे प्रमुख संकेतकों पर चर्चा की गई। इसके बाद घरेलू बाज़ार के दृष्टिकोण का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। प्रतिभागियों को लगातार बाज़ार की जानकारी प्राप्त करने, अनुशासित निवेश दृष्टिकोण अपनाने तथा बाज़ार में उतार-चढ़ाव के दौरान आवेगपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी गई।

कंपनी की रिसर्च टीम ने मध्यम से दीर्घकालिक अवधि में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों (सेक्टर्स) पर अपने विचार साझा किए और इक्विटी निवेश के माध्यम से स्थायी संपत्ति सृजन के अवसरों पर प्रकाश डाला। सत्र के दौरान उन प्रमुख घरेलू और वैश्विक जोखिम कारकों पर भी चर्चा की गई, जो बाज़ार के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं, साथ ही इन जोखिमों को कम करने के लिए व्यावहारिक पोर्टफोलियो प्रबंधन रणनीतियाँ भी बताई गईं।

टेक्नो-फंडामेंटल दृष्टिकोण पर ज़ोर देते हुए वक्ताओं ने समझाया कि निवेशक किस प्रकार मजबूत बुनियादी आधार वाले सेक्टर्स और शेयर्स की पहचान कर सकते हैं तथा अपेक्षाकृत कमजोर निवेश अवसरों से बच सकते हैं। उन्होंने ई-मार्जिन सुविधा जैसे निवेश साधनों के अनुशासित उपयोग का प्रदर्शन भी किया और एफआईआई की भागीदारी, तकनीकी रुझानों तथा डेरिवेटिव्स से जुड़े आँकड़ों सहित विभिन्न बाज़ार संकेतकों पर नज़र रखने के सरल एवं सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तरीकों की जानकारी दी, जिससे प्रतिभागी अधिक सूचित निवेश एवं ट्रेडिंग निर्णय लेने में सक्षम हो सकें।

इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, एसबीआईकैप सिक्योरिटीज़ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री बलदेव प्रकाश ने कहा, “एक जागरूक निवेशक अनिश्चित परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है और अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निर्णय लेने में अधिक सक्षम होता है।

इस प्रकार की पहलों के माध्यम से हमारा उद्देश्य बाज़ार की जटिल अवधारणाओं को सरल बनाना, अनुशासित निवेश को प्रोत्साहित करना तथा निवेशकों को ऐसी व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है, जो उनकी निवेश यात्रा में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हो। निवेशक शिक्षा सिर्फ ज्ञान साझा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को अधिक जागरूकता, जिम्मेदारी और दृढ़ विश्वास के साथ पूँजी बाज़ार में भागीदारी के लिए सक्षम बनाना भी है।”

कार्यक्रम में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही और पूरे सत्र के दौरान उनकी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने वर्तमान बाज़ार रुझानों और निवेश रणनीतियों से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से अपने प्रश्न पूछे। इससे न सिर्फ चर्चा की प्रासंगिकता स्पष्ट हुई, बल्कि विश्वसनीय निवेशक शिक्षा पहलों की बढ़ती आवश्यकता भी उजागर हुई।

About SBICAP Securities Limited
SBICAP Securities Limited is a leading full-service stockbroker in India, offering a wide range of investment solutions including equity trading, derivatives, and mutual funds. As a group company of the State Bank of India, the country’s largest public-sector bank, SBICAP Securities is committed to providing financial market access to everyone, built on a foundation of trust, innovation, and resources that support clients throughout their investment journeys. For more information, visit www.sbisecurities.in.

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp