—Advertisement—

Datia By Election Result Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त मजबूत, घनश्याम सिंह 9519 वोटों से आगे

Author Picture
Published On: 3 August 2026
Datia By Election Result Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त मजबूत, घनश्याम सिंह 9519 वोटों से आगे

—Advertisement—

Datia By Election Result Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त मजबूत, घनश्याम सिंह 9519 वोटों से आगे

नौ राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने बनाई बड़ी बढ़त, बीजेपी के आशुतोष तिवारी पीछे

Datia By Election Result Live:  मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बढ़त बनाई थी, लेकिन जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। नौ राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 9519 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस को लगातार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वहीं शुरुआत में आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी अब पीछे चल रहे हैं। दतिया उपचुनाव का परिणाम भले ही प्रदेश की सरकार की स्थिति पर कोई सीधा असर नहीं डालेगा, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से दोनों प्रमुख दलों के लिए यह सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नौवें राउंड के बाद कांग्रेस मजबूत स्थिति में

दतिया विधानसभा उपचुनाव में नौवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक 180 पोलिंग की गिनती पूरी हो चुकी है।

नौवें राउंड के बाद उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है—

  • कांग्रेस — 44,958 वोट
  • भाजपा — 35,439 वोट
  • आजाद समाज पार्टी — 12,165 वोट

नौवें राउंड में भी कांग्रेस उम्मीदवार को भाजपा की तुलना में अधिक वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस को 6,694 वोट मिले, जबकि भाजपा को 3,758 वोट प्राप्त हुए।

आठवें राउंड के बाद भी कांग्रेस का दबदबा

आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त बढ़कर 6,583 वोट हो गई थी। इस राउंड में कांग्रेस को 6,828 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 3,540 वोट प्राप्त हुए।

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 3,295 वोटों से आगे थे। इसके बाद लगातार राउंड में कांग्रेस की बढ़त बढ़ती चली गई।

शुरुआत में भाजपा ने बनाई थी बढ़त

मतगणना के शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने बढ़त बनाई थी। पहले राउंड में भाजपा को 4,651 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 3,367 वोट मिले थे।

दूसरे राउंड के बाद भी भाजपा उम्मीदवार 875 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने वापसी करते हुए बढ़त बनानी शुरू कर दी।

Datia By Election क्यों हुआ?

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के कारण हुआ। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराया था।

बाद में एक पुराने मामले में सजा होने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा।

भाजपा और कांग्रेस ने उतारे नए चेहरे

इस उपचुनाव में भाजपा ने युवा नेता आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया। दोनों दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है।

भाजपा का कहना है कि सरकार की योजनाओं और संगठन की मजबूती का लाभ उसे मिलेगा, जबकि कांग्रेस दावा कर रही है कि जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है।

कांग्रेस में अंदरूनी कलह भी रही चर्चा में

दतिया उपचुनाव के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति भी चर्चा में रही। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जैसे आरोप लगाए थे।

उन्होंने दावा किया था कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में वह अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएंगे।

आजाद समाज पार्टी ने बनाया मुकाबला त्रिकोणीय

इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव भी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन आजाद समाज पार्टी की मौजूदगी ने चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की।

अब तक की मतगणना में आजाद समाज पार्टी को भी 12 हजार से अधिक वोट मिल चुके हैं।

15 राउंड में पूरी होगी मतगणना

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कुल 15 राउंड में मतगणना पूरी होनी है। नौ राउंड के बाद कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, लेकिन अंतिम परिणाम सभी राउंड पूरे होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं और अब सभी की नजर अंतिम राउंड की मतगणना पर टिकी हुई है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp