—Advertisement—

पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री ने की आत्महत्या, जीआरपी बीना ने शुरू की जांच

Author Picture
Published On: 31 July 2026
पुष्पक एक्सप्रेस

—Advertisement—

जिला – सागर
थाना – GRP बीना

विषय- *गाड़ी 12534 पुष्पक के जरनल कोच के टॉयलेट की खिड़की में गमछा बाँध कर सुसाइड करने के संबंध में* ।

महेंद्र राज जिला ब्यूरो चीफ दैनिक स्वराज वाणी सागर

विवरण- दिनांक 31.07.2026 को 01.00 बजे गाड़ी के ट्रेन मैनेजर संजय वर्मा की सूचना अनुसार गाड़ी संख्या 12534 (पुष्पक एक्सप्रेस) के पीछे सामान्य कोच क्रमांक एनई.257873/सी के बाहर बाशरूम के बाॅये तरफ एक व्यक्ति गले में गमछा बांध कर आत्महत्या कर ली गयी थी। मैनेजर द्वारा उक्त व्यक्ति को कुरवाई कैथोरा स्टेशन से बाहर लटके हुए देखा था उक्त गाड़ी के बीना के प्लेटफार्म क्रमांक 04 पर आगमन होने पर जीआरपी थाना बीना द्वारा गाड़ी से नीचे उतारा गया जिसे रेलवे डाॅक्टर राधिकाद्वारा मृत घोषित किया गया।

उक्त कोच के अन्य यात्रियों से पूछतांछ करने पर उनके द्वारा बताया कि यह व्यक्ति भोपाल से नीचे कूदने की कोशिश कर रहा था यात्रियों द्वारा मना उन्होंने गेट को बंद कर दिया बाद उक्त व्यक्ति टॉयलेट के लिए गया और उपरोक्त प्रकार से लटकना बताया। मृतक की मौके पर तलाशी लेने पर मृतक के पर्स में एक आधार कार्ड,आयुष्मानन कार्ड,व एटीएम कार्ड था

आधार कार्ड नं.983078832583 जिसमें नाम व पता गुरूवार सिंह पिता का नाम कुंजीलाल, उम्र-29 वर्ष, निवासी- ककालीन चैक,पधनिया वार्ड क्रमांक 06 पधनिया,पदंनियां कोरबा छत्तीसगढ़ अंकित था उक्त मृतक के पास रेलवे का कोई यात्रा टिकट व अन्य सामान नहीं था। बाद जीआरपी बीना द्वारा मौके की कार्यवाही पश्चात उक्त शव को अग्रिम कार्यवाही सिविल हॉस्पिटल बीना में रखवाया गया एवं परिवारजन की तलाश जारी है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp