—Advertisement—

Zee Cinema लेकर आ रहा है शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 12 जुलाई, रात 8 बजे

Author Picture
Published On: 10 July 2026
Zee Cinema लेकर आ रहा है शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर,

—Advertisement—

Zee Cinema लेकर आ रहा है शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर,

मुंबई, जुलाई, 2026: एक शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि Zee Cinema लेकर आ रहा है शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार, 12 जुलाई, रात 8 बजे।

‘मावीरन’ एक शानदार एक्शन, कॉमेडी, फैंटेसी और भावनाओं से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जो अपनी अनोखी कहानी और दमदार किरदारों के साथ दर्शकों को अंत तक बाँधे रखती है। अब दर्शक इस सुपरहिट फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर अपने घर बैठे देख सकेंगे।

मैडोना अश्विन के निर्देशन में बनी ‘मावीरन’ की कहानी सत्या की है, जो एक अखबार में कार्टूनिस्ट है। शांत स्वभाव का सत्या हर टकराव से दूर रहना चाहता है, लेकिन एक हादसे के बाद उसकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उसे एक रहस्यमयी आवाज़ सुनाई देने लगती है, जो हर कदम पर उसका रास्ता दिखाती है। यहीं से शुरू होता है उसका ऐसा सफर, जहाँ वह खुद को पहचानता है, अपने डर पर जीत हासिल करता है और एक ताकतवर तथा भ्रष्ट नेता के खिलाफ खड़े होकर बेबस लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ता है।

फिल्म में अदिति शंकर, सरिता, मिस्किन, योगी बाबू और सुनील अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे। नई सोच के साथ कही गई कहानी, मजेदार कॉमेडी, ज़बर्दस्त एक्शन, दमदार जज़्बात और सुपरहीरो की दुनिया को बिल्कुल नए अंदाज में दिखाने की वजह से ‘मावीरन’ हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। एक आम इंसान के भीतर छिपे हीरो की यह कहानी
दिल को छू जाती है।
समाज को एक मजबूत संदेश देने वाली ‘मावीरन’ एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर है, जो हिम्मत, जज़्बे और सही बात के लिए डटकर खड़े होने का संदेश देती है।
तो देखना न भूलें शिवकार्तिकेयन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मावीरन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 12 जुलाई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp