—Advertisement—

कलेक्टर श्री Rajeev Ranjan Meena ने ली शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक

Author Picture
Published On: 9 July 2026
कलेक्टर श्री Rajeev Ranjan Meena ने ली शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक

—Advertisement—

*कलेक्टर श्री Rajeev Ranjan Meenaने ली शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक*

*लंबित कार्यों को 29 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश*

10a 2
जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी

*धार, कलेक्टर श्री Rajeev Ranjan Meena की अध्यक्षता में गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धार में शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*विभिन्न विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा*

बैठक के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत विद्यार्थियों के नामांकन, अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की विमर्श पोर्टल पर प्रविष्टि, निःशुल्क साइकिल वितरण, एम.पी.टास (MP-TAS) पोर्टल पर ओ.टी.आर. (OTR) पंजीयन, पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति, राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) सहित प्रोफाइल अपडेट एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

10b

*समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी*

कलेक्टर श्री मीना ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और बीआरसी को निर्देशित किया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर आगामी 29 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी बैठक में प्रत्येक बिंदु की प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा का पालन न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
साथ ही, कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और सभी पोर्टल्स पर जानकारी को अद्यतन (Update) करते हुए शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए।

10c

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp