—Advertisement—

पडाना : साइकिल पाकर खिले 12 बच्चों के चेहरे, ‘बच्चों का भविष्य ही हमारी प्राथमिकता’ : मनोहर सिंह परमार

Author Picture
Published On: 3 July 2026
पडाना

—Advertisement—

साइकिल पाकर खिले 12 बच्चों के चेहरे, ‘बच्चों का भविष्य ही हमारी प्राथमिकता’ – मनोहर सिंह परमार

पडाना- शुक्रवार नगर के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पडाना में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान 12 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित कर उनके हौसले को नई उड़ान दी गई!कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री मनोहर सिंह परमार, एसएमडी अध्यक्ष जीवन विजय पुरिया, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुर्जर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोनू रुखसाना मंसूरी व पूर्व जनपद सदस्य दिनेश परमार ओम परमार की उपस्थिति में नव प्रवेशी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मनोहर सिंह परमार ने कहा, की “बच्चों के प्रति हमारी सरकार की सोच बहुत स्पष्ट है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है। साइकिल जैसी छोटी मदद भी उनके स्कूल आने की राह आसान करती है, ताकि वे बिना रुकावट अपने सपनों को उड़ान दे सकें। भाजपा सरकार हर बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक रामकरण राठौर ने विद्यालय परिवार की मेहनत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, यह विद्यालय सिर्फ पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। आपके सहयोग से हमारा विद्यालय और भी बेहतर बनेगा।राठौर ने अभिभावकों से भी कहा, “बच्चे आपके हैं, लेकिन पढ़ाई, अनुशासन और संस्कार की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। खेल, शिक्षा और अन्य गतिविधियों में हम हर कदम पर बच्चों के साथ खड़े रहेंगे।
15 अगस्त के प्रतिभागियों को होगा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री मनोहर सिंह परमार एवं प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुर्जर ने मंच से घोषणा की कि 15 अगस्त के सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर संस्था प्रभारी शंकर लाल भिलाला, सोहेल अंसारी, तारीख अंसारी, अनीता सक्सेना, राजाराम भारती,राधेश्याम शर्मा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीणजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp