थांदला अणु पब्लिक स्कूल हर्षि लुणावत स्टेट रैंक 6 हासिल कर झाबुआ जिले में प्रथम आईं, एसडीएम ने किया सम्मानित, जानें पूरी सफलता कहानी।
थांदला अणु पब्लिक स्कूल हर्षि लुणावत स्टेट रैंक उपलब्धि
थांदला अणु पब्लिक स्कूल हर्षि लुणावत स्टेट रैंक की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
थांदला। स्वास्थ्य शिक्षा व कानून देश की सर्वोत्कृष्ट सेवा है जिसके माध्यम से चिकित्सक, शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारी जनता की सेवा करते आ रहे है। इनमें भी होनहार बच्चों को देश का भविष्य कहा जाता है यही कारण है कि माता-पिता ही नही स्कूल प्रबंधन भी अपने बच्चों को मेरिट लिस्ट में देखना चाहता है लेकिन यह सपना कड़ी मेहनत से ही साकार होता है।
थांदला अणु पब्लिक स्कूल की 12 वाणिज्य संकाय की छात्रा हर्षि प्राची अर्पित लुणावत ने (485/500) 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर झाबुआ जिलें में प्रथम स्थान अर्जित किया है वही मध्यप्रदेश में भी छटी रेंक हासिल कर अपने परिवार, अपनी स्कूल का ही नही अपितु पूरे जिलें का नाम रोशन किया है।
जिले में प्रथम स्थान की उपलब्धि
थांदला अणु पब्लिक स्कूल हर्षि लुणावत स्टेट रैंक के साथ-साथ जिले में टॉप करना एक बड़ी उपलब्धि है।उसकी इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न मनाया गया जहाँ हर्षि के साथ अन्य श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वालें
- नमन नागर (477/500) 95.4 प्रतिशत
- हंसिका कपिल पाठक (467/500)
- तनिष्क राठौड़ (467/500) 93.4 प्रतिशत
आदि बच्चों व उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया।
अन्य छात्रों का शानदार प्रदर्शन
थांदला अणु पब्लिक स्कूल हर्षि लुणावत स्टेट रैंक के साथ अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा।यह परिणाम दर्शाता है कि स्कूल का शिक्षण स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल रहा है।
एसडीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
ग्रामीण अंचल के थांदला क्षेत्र से हर्षि लुणावत सहित अन्य बच्चों के श्रेष्ठ अंक अर्जित करने पर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले ने कार्यालय पर हर्षि, उनके माता-पिता व स्कूल प्राचार्य को पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए सम्मानित किया।इस अवसर पर एसडीएम ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
भविष्य की योजना और लक्ष्य
थांदला अणु पब्लिक स्कूल हर्षि लुणावत स्टेट रैंक हासिल करने वाली हर्षि ने अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट लक्ष्य रखा है।एसडीएम ने बताया कि जब बच्ची से उसके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उसने सीएस (Company Secretary) बनने की इच्छा जताई, जो उसकी काबिलियत को दर्शाता है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होने पर हर संभव मदद की जाएगी।
स्कूल प्रबंधन की भूमिका
हर्षि व अन्य बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय
- अपने माता-पिता
- स्कूल प्रबंधन
- शिक्षकों
को दिया है।संस्था प्राचार्य प्रमोद नायर ने कहा कि स्कूल स्टॉफ हमेशा बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार गाइड करता है।पिछले 7 वर्षों से लगातार बच्चों ने जिले में स्थान बनाया है और खेलों में भी राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाई है।स्कूल संचालक हर्ष गादिया ने बताया कि आने वाले वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी।इस अवसर पर
- प्रदीप गादिया
- हर्ष गादिया
- प्रमोद नायर
- विद्यार्थियों के अभिभावक
उपस्थित रहे।
निष्कर्ष
थांदला अणु पब्लिक स्कूल हर्षि लुणावत स्टेट रैंक की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरे जिले और क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और लक्ष्य के साथ ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।




