World Cancer Day: पेट के कैंसर के शुरुआती संकेत और मरीजों के अनुभव
ज्यादातर पेट (गैस्ट्रिक) के Cancer तब तक कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाते जब तक वह काफी बढ़ न जाए। शुरुआती दौर में पेट का Cancer अक्सर अपच, एसिड रिफ्लक्स, पेट में हल्का दर्द या सीने में जलन जैसे सामान्य लक्षणों के रूप में प्रकट हो सकता है। ऐसे लक्षणों को लोग आम तौर पर हल्के मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यदि ये लक्षण दो या तीन हफ्ते से अधिक समय तक बने रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है।
अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर के प्रमुख सर्जन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर विशेषज्ञ पॉल मैन्सफील्ड के अनुसार, पेट के कैंसर का प्रारंभिक लक्षण अक्सर सामान्य समस्याओं से मिलते-जुलते होते हैं। उदाहरण के लिए, अपच या एसिड रिफ्लक्स को लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ ज्यादा खाने या गलत खानपान के कारण है। हालांकि, शरीर में कोई भी लगातार बदलाव जो लंबे समय तक बना रहता है, उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
छह मरीजों के अनुभव
पेट के Cancer के शुरुआती संकेत को समझने के लिए छह मरीजों के अनुभव बहुत महत्वपूर्ण हैं।
- जेनिन सोमा – न्यूयॉर्क की 28 वर्षीय हाउसवाइफ थीं। उन्हें पेट के बीच में जलन और चुभने वाला दर्द हुआ। डॉक्टर ने इसे एसिड रिफ्लक्स मानते हुए एंटासिड लिख दिया।
- एरिका हंकिन – 35 साल की साइकियाट्रिक नर्स प्रैक्टिशनर थीं। उन्हें पेट में अजीब दर्द हुआ जो सीने तक फैल रहा था। स्ट्रेस टेस्ट और EKG में कुछ नहीं मिला, लेकिन बाद में स्टेज 1 पेट के कैंसर का पता चला।
- क्रेग गैलाटी – नेवाडा के 62 वर्षीय आर्किटेक्ट। उन्हें कुछ भी खाने के बाद सीने में बहुत ज्यादा जलन होती थी। बाद में पता चला कि पेट के ऊपरी हिस्से में गोल्फ-बॉल के आकार का ट्यूमर था।
- सिल्विया – 54 वर्षीय फ्लोरिडा की रिटायर्ड आर्ट गैलरी डायरेक्टर। उन्हें थकान, सांस फूलना और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस हुए। बाद में पता चला कि पेट में ट्यूमर से खून बह रहा था।
- राल्फ लिल्जा – कैन्सस के 57 वर्षीय रैंचर और रियल एस्टेट एजेंट। उन्हें थकान और कमजोरी हुई, जो एनीमिया के कारण था। डॉक्टर ने ब्लड ट्रांसफ्यूजन शुरू किया और बाद में स्टेज IV पेट कैंसर का पता चला।
पेट के Cancer के खतरनाक लक्षण
पेट के कैंसर के कुछ गंभीर लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए:
- बिना वजह वजन कम होना
- जल्दी पेट भर जाना
- भूख न लगना
- लगातार पेट में दर्द
- खून की उल्टी
- काले या टार जैसा मल
- एनीमिया के कारण अत्यधिक थकान
आम लक्षण बनाम गंभीर लक्षण
सामान्य पेट दर्द आमतौर पर हल्के होते हैं और कुछ समय में ठीक हो जाते हैं। यह तनाव, हल्का संक्रमण या खाने के कारण हो सकता है। इसके विपरीत, पेट का कैंसर आमतौर पर पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द, जलन और असहजता पैदा करता है, जो धीरे-धीरे बढ़ती रहती है।
पेट के कैंसर के सामान्य लक्षण (कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार)
- खाना निगलने में कठिनाई (डिस्फेजिया)
- बिना वजह वजन कम होना
- पेट में दर्द
- अपच या डाइजेशन की समस्या
- थोड़ा खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होना
- भूख न लगना
- बीमार या उल्टी महसूस करना
- डार्क स्टूल (काला मल)
- एनीमिया के कारण थकान
- कुछ लोगों में एनीमिया के कोई लक्षण न होना
कब पेट का दर्द कैंसर का संकेत हो सकता है
अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट के अनुसार, पेट का कैंसर पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित करता है। ऐसे लक्षण हैं:
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द जो खाने के बाद बढ़ सकता है
- लगातार मतली और उल्टी
- खाना खाते समय जल्दी पेट भर जाना
- कुछ हफ्तों या महीनों में बिना वजह वजन कम होना
- भूख न लगना और कुछ खास खाने की चीजों से नफरत
जल्दी पहचान का तरीका
डॉ. मैन्सफील्ड बताते हैं कि जल्दी पहचान का सबसे आसान तरीका है अपने शरीर की सुनना। अगर किसी को शुरुआती लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए। इंग्लैंड में हुई स्टडी के अनुसार, जिज्ञासु होना और पहली बार लक्षण दिखते ही एंडोस्कोपिक जांच कर लेना शुरुआती स्टेज में गैस्ट्रिक कैंसर का पता लगाने में मदद करता है।
निष्कर्ष
पेट के Cancer का शुरुआती दौर अक्सर बिना लक्षण के या हल्के लक्षणों के साथ होता है। इसलिए, लगातार पेट दर्द, अपच, जलन, भूख न लगना या वजन घटने जैसे लक्षण दिखें तो उन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय पर डॉक्टर से जांच और सही इलाज के जरिए कैंसर के गंभीर परिणामों को रोका जा सकता है।
