अगस्त 2023 से पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की हालात और जेल में जीवन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पिछले चार हफ्तों से उन्हें अपनी बहनों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि पहले उन्हें हर हफ़्ते परिवार से मिलने की सुविधा मिलती थी।
एबीपी न्यूज़ के हाथ कुछ तस्वीरें लगी हैं, जो यह दिखाती हैं कि इमरान खान किस प्रकार की व्यवस्था में रहते हैं। उनकी कोठरी काफी छोटी है, जिसमें एक सिंगल बेड, एक कुर्सी, दो मेज़, एक वॉशबेसिन और वॉशरूम मौजूद है। इसके अलावा, कमरे में एक टीवी और कूलर भी रखा गया है। उनके पास पढ़ाई के लिए किताबें और एक बुक-शेल्फ भी है।

जेल प्रशासन ने उन्हें स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज बाइक और स्ट्रेचिंग बेल्ट भी उपलब्ध कराई है। साथ ही, इमरान खान के लिए दिन में दो बार टहलने की सुविधा और एक छोटा सा निजी किचन भी है, जहां उनके अनुसार खाना तैयार किया जाता है।
इमरान खान को अब उनकी बहनों से मिलने की अनुमति रोक दी गई है। माना जा रहा है कि इसके पीछे कारण यह है कि बहनों के माध्यम से वह पाकिस्तान में अपने समर्थकों को संदेश भेजते थे। खासतौर पर आसिम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने के बाद इमरान खान उनकी आलोचना कर रहे थे। इससे रोकने के लिए उन्हें बहनों से मिलने से प्रतिबंधित किया गया है।
हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह विवरण साझा करते हुए इमरान खान को दी जाने वाली सुविधाओं का ब्यौरा दिया था। लेकिन वर्तमान में परिवार से मिलने पर रोक ने उनके जीवन और राजनीतिक गतिविधियों पर असर डाला है।
