भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 15 से अधिक इलाकों में शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को बिजली कटौती की घोषणा की गई है। मेंटेनेंस कार्य के कारण रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, जाट खेड़ी और अन्य कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पावर सप्लाई बाधित रहेगी।
विभाग ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में केवल दो घंटे की कटौती होगी, जबकि कई कॉलोनियों में चार से पांच घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। भोपाल वासियों से अपील की गई है कि वे आवश्यक उपकरण चार्ज रखें, पानी जमा कर लें और बिजली पर निर्भर कार्य पहले ही पूरा कर लें।
बिजली कटौती वाले प्रमुख क्षेत्र:
वनिका परिसर: 10:00 बजे से 17:00 बजे तक
रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, भारत पेट्रोलियम आसपास: 11:00 बजे से 13:00 बजे तक (2 घंटे)
जाट खेड़ी, 16 एकड़ क्षेत्र, कंजर मोहल्ला, बाग मुगलिया बस्ती, भवानी नगर: 10:00 बजे से 14:00 बजे तक (4 घंटे)
भोपाल में पेड़ों की कटाई और ट्रांसप्लांटेशन पर हाई कोर्ट का सख्त आदेश
भोपाल में बढ़ती पेड़ों की कटाई और अवैध ट्रांसप्लांटेशन के मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सख्त आदेश जारी किया है। अदालत ने राजधानी में बिना अनुमति किसी भी पेड़ को काटने या शिफ्ट करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
488 पेड़ों की कटाई के मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि रेलवे और सड़क निर्माण प्रोजेक्ट्स के कारण लगभग 8,000 पेड़ों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने कहा कि बिना नीति और अनुमति के ट्रांसप्लांटेशन पूरी तरह गलत है।
हस्तक्षेपकर्ता हरप्रीत सिंह गुप्ता ने बताया कि ट्रांसप्लांटेशन के नाम पर पेड़ों की शाखाएं काट दी जाती हैं, जिससे उनका जीवित रहना लगभग असंभव हो जाता है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल तनों को दूसरी जगह गाड़ देना ट्रांसप्लांटेशन नहीं, बल्कि सीधी कटाई है। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को अगली सुनवाई के लिए तलब किया है, जो 26 नवंबर को होगी।
