—Advertisement—

योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026: भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की शानदार तैयारी, जानें कार्यक्रम की पूरी जानकारी

Author Picture
Published On: 28 March 2026
WhatsApp Image 2026 03 28 at 6.56.18 PM

—Advertisement—

योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026 भीनमाल में धूमधाम से मनाया जाएगा। जानें कार्यक्रम, भजन संध्या, नवचंडी यज्ञ और महाप्रसादी की पूरी जानकारी।

योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026

भीनमाल। स्थानीय तलबी रोड स्थित योगेश्वरी वरूणाची मंदिर का 27 वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। योगेश्वरी वरूणाची मंदिर समिति के सचिव अनिल व्यास ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण के सनकस एवं काश्यप दो गोत्रीय श्रीमाली ब्राह्मणों की कुलदेवी योगेश्वरी वरूणाची मंदिर के पाटोत्सव को लेकर जोरदार तैयारियां हो रही है।

योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026: भव्य आयोजन

सचिव व्यास ने बताया कि प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी, रविवार 10 मई को मंदिर परिसर में रात्रि को भजन संध्या एवं माता के सुकड़ी गूगरी की प्रसादी के साथ रातीजगा किया जाएगा।

भजन संध्या और रातीजगा

https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2026/03/11/189_177314824869b01858acf00__dsc0889.jpg
योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026 के तहत 10 मई को भक्तिमय वातावरण में भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु पूरी रात माता की भक्ति में लीन रहेंगे और प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम

योगेश्वरी वरूणाची मंदिर पाटोत्सव निमित्त प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण नवमी, सोमवार 11 मई को शुभ मुहूर्त में व्यास परिवार द्वारा मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

नवचंडी यज्ञ का आयोजन

मुख्य यजमान द्वारा विश्व कल्याण के लिए 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नवचंडी यज्ञ किया जाएगा। यह यज्ञ धार्मिक आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

देशभर से आएंगे श्रद्धालु

सचिव व्यास ने बताया कि दोपहर 3 बजे राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र आदि से पधारें सनकस तथा काश्यप गोत्रीय श्रीमाली ब्राह्मणों के बीच अगले वर्ष के चढ़ावे, सत्कार सम्मान एवं महाप्रसादी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महाप्रसादी एवं सम्मान समारोह

योगेश्वरी वरूणाची माता का पाटोत्सव 2026 में महाप्रसादी का आयोजन विशेष आकर्षण रहेगा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp